शादी की तैयारियों के बीच मौत की खबर से घर में पसरा मातम, मसकनवा मनकापुर रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव
छपिया गोंडा। दुर्गा सिंह पटेल
गोण्डा – बस्ती रेलखंड पर विशनोहरपुर गांव के पास पोल संख्या 617/4 – 617 /5 के मध्य एक युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। मृतक युवक की पहचान पवन कुमार मिश्रा पुत्र अमेरिका प्रसाद मिश्रा 24 वर्षीय निवासी ऐलनपुर थाना मनकापुर जनपद गोण्डा के रूप में हुई है। मृतक युवक की 7 दिसंबर को शादी थी।

जिसका तिलक 24 नवम्बर को थी जो मंगलवार को सामान खरीदने मसकनवा बाजार के लिए निकला था। जो अचानक गायब हो गया था। परिजन के काफी खोजबीन के नही मिला था। वही परिजन मंगलवार की शाम मनकापुर कोतवाली में गुमसुदी का रिपोर्ट दर्ज कराया था। गुमसुदा युवक की बुधवार की सुबह मसकनवा विशनोहरपुर गांव के पास रेलवे ट्रैक पर लाश मिला। स्थानीय लोगों के सूचना पर थाना प्रभारी राकेश सिंह, चौकी प्रभारी मुकेश पाण्डेय मौके पर पहुचकर लाश को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल में जुट गए हैं। परिजनों को सूचना मिलते ही परिजन पहुंचकर युवक की पहचान की। परिजनों का रो रो कर बुराहाल है।


गौरा विधानसभा में 188 लाख रुपये की लागत से बनेगा संपर्क मार्ग, विधायक प्रभात कुमार वर्मा ने कराया शुभारंभ
गोंडा: मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने जा रहे सपा नेता संजय विद्यार्थी हाउस अरेस्ट, सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
गौरा विधानसभा में विकास को मिली नई गति, 10 करोड़ की 38 परियोजनाओं का लोकार्पण
ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाए जाने के निर्णय पर बभनजोत में हुआ भव्य स्वागत समारोह
छपिया में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को वितरित किए गए स्मार्ट फोन 