Gonda news छोटे भाई ने बड़े भाई पर कैंची से हमला कर लहूलुहान किया, इलाज के दौरान हुई मौत
छोटे भाई ने बड़े भाई पर कैंची से हमला कर लहूलुहान किया, इलाज के दौरान हुई मौत
बभनजोत गोण्डा ।
दो सगे भाई के बीच हुए विवाद में मारपीट हो गया जिसमें गंभीर रूप से घायल एक बड़े भाई की मौत हो गई । घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है । खोड़ारे थाना क्षेत्र के कस्बा खास गांव में दो सगे भाइयों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते मारपीट शुरू हो गई । इसमें खुर्शेद ने अपने सगे बड़े भाई रब्बानी के ऊपर कैंची से हमला कर दिया । जिससे 45 वर्षीय रब्बानी पुत्र जमीर अहम गंभीर रूप से घायल हो गया । घटना से गांव में हडकम्प मच गया । परिजनों ने आनन – फानन में उसे सीएचसी बभनजोत पहुंचाया । हालत गम्भीर होने के कारण डाक्टरों ने रेफर कर दिया । जिसकी रास्ते में ही मौत हो गई । घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया । थानाध्यक्ष खोण्डारे महेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि रब्बानी और खुर्शीद दोनो शराबी थे रब्बानी शराब के नशे में होकर अक्सर गांव में बवाला किया करता था जिससे ग्रामीण और परिजन आजिज आ चुके थे कल शाम को घर मे माँ और परिजनों को मारा पीटा था । इसी बात को लेकर छोटे भाई खुर्शीद से विवाद हो गया जिसमें खुर्शीद ने रब्बानी पर कैंची से हमला कर घायल कर दिया जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गयी । हत्यारोपी को गिरफ्तार कर उसके निशानदेही पर आलाकत्ल बरामद कर लिया है आरोपी ने जुर्म स्वीकार कर लिया है । परिजनों ने आरोप लगाया कि घायल होने के बाद एम्बुलेंस को बुलाया गया लेकिन घन्टो बाद एम्बुलेंस पहुचने पर हालत और गम्भीर हो गयी , जिसे स्थानीय स्वस्थ्यकेंद्र पर भर्ती कराया गया लेकिन हालत में सुधार न होंने पर मुख्यालय रिफर किया गया तो रास्ते मे मौत हो गयी ।

बभनजोत,ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ने स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण करके संविधान की शपथ दिलाई
अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर गौरा विधानसभा क्षेत्र में हुए धार्मिक आयोजन, मुख्यमंत्री बनने की कामना
बभनजोत ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि व भाजपा नेता नीरज पटेल का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया
बढ़ती महंगाई के खिलाफ सपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, रईस अहमद के नेतृत्व में निकाली गई पदयात्रा
गोंडा: बभनजोत ब्लॉक के त्रि-दिवसीय जन कल्याण मेले का समाधान और सम्मान के साथ समापन, 70 से अधिक आयुष्मान कार्ड बने 