Gonda news गौरा विधानसभा के राघवबस्ती में धूमधाम से मनाया गया सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव का जन्म दिवस
गौरा विधानसभा के राघवबस्ती में धूमधाम से मनाया गया सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव का जन्म दिवस
अकबर अली की रिपोर्ट।
बभनजोत गोंडा। समाजवादी पार्टी के संस्थापक,पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश मुलायम सिंह यादव का जन्म दिन बहुत ही उत्साह व जोश के साथ मनाया। समाजवादी कार्यकर्ताओं के साथ मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन 30 किलो का केक काटकर गौरा विधानसभा के राघवबस्ती में अब्दुल कलाम मलिक के आवास पर मनाया गया। इस शुभ अवसर पर गोष्ठी को धन्नजय पांडे, अरविंद यादव , मंजूर मलिक ने भी संबोधित किया । सपा नेता अब्दुल कलाम मलिक ने कहा कि जनता के प्रति प्रेम, किसानों के प्रति हर पल हर वक्त उनकी मदद के लिए आगे खड़े रहेगें। समाजवादी पार्टी ही सम्पूर्ण किसानों, मजदूरों, युवाओं, सैनिकों, गरीबों, व्यापारियों, महिलाओं आदि समस्त लोगों की आवाज है। अब्दुल हफीज मलिक ने कहा कि भारतीय राजनीति में पांच दशक से अनवरत रूप से विभिन्न पदों पर रहते हुए देश सेवा कर मुलायम सिंह ने समाजवादी पार्टी की स्थापना की। केंद्र में रक्षा मंत्री रहते हुए भारतीय सैनिकों का हौसला बढ़ाया। नेता जी के जन्मदिवस के 30 किलो का केक काटकर व जरूरतमंदों, आगंतुको के बीज लगभग 300 किलो मिठाई बांटकर जन्मदिन मनाया गया। इस अवसर पर मंजूर मलिक, केदारनाथ पांडे, अरविंद यादव, मोहम्मद सलमान, मोहन यादव, आदित्य यादव, संजू पांडे, धनंजय पांडे, अरुण, हफीजुल अंसारी सहित हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे।


बभनजोत,ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ने स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण करके संविधान की शपथ दिलाई
अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर गौरा विधानसभा क्षेत्र में हुए धार्मिक आयोजन, मुख्यमंत्री बनने की कामना
बभनजोत ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि व भाजपा नेता नीरज पटेल का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया
बढ़ती महंगाई के खिलाफ सपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, रईस अहमद के नेतृत्व में निकाली गई पदयात्रा
गोंडा: बभनजोत ब्लॉक के त्रि-दिवसीय जन कल्याण मेले का समाधान और सम्मान के साथ समापन, 70 से अधिक आयुष्मान कार्ड बने 