जिलाधिकारी ने की राजस्व एवं कर करेत्तर वसूली की समीक्षा राजस्व वसूली में लाये तेजी, लक्ष्यों को परस्पर समन्वय व कार्य योजना बनाकर करें पूर्ण-जिलाधिकारी
जिलाधिकारी ने की राजस्व एवं कर करेत्तर वसूली की समीक्षाराजस्व वसूली में लाये तेजी, लक्ष्यों को परस्पर समन्वय व कार्य योजना बनाकर करें पूर्ण-जिलाधिकारी
मेरठ। ब्यूरो रिपोर्ट
विकास भवन सभागार में जनपदीय राजस्व एवं कर करेत्तर वसूली की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुये जिलाधिकारी के0 बालाजी ने कहा कि राजस्व व कर करेत्तर वसूली के लक्ष्यों को परस्पर समन्वय व कार्य योजना बनाकर पूर्ण करने के लिए कहा। उन्होने कहा कि लक्ष्यों के सापेक्ष जो बैकलाग है उसको भी जल्द से जल्द प्राप्त किया जाये तथा वसूली में तेजी लाये। उन्होने स्टांप, वाहन कर, विद्युत देय की खराब प्रगति पर अपनी नाराजगी व्यक्त की। उन्होने आरसी के सापेक्ष कम वसूली पर अधिकारियों को निर्देशित किया आरसी की वसूली में तेजी लायी जाये। जिलाधिकारी के0 बालाजी ने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका व नगर पंचायत से कूडे का शत-प्रतिशत सोर्स सेगरीगेशन कराने को कहा तथा एमआरएफ (मैटीरियल रिकवरी फैसिलिटी) का कार्य नवम्बर तक पूर्ण करने के लिए कहा। उन्होने कहा कि कर करेत्तर एवं राजस्व वसूली से विकास कार्यों को गति मिलेगी।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी नगर दिवाकर सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त पंकज वर्मा, उप जिलाधिकारी सदर संदीप भागिया, मवाना अमित गुप्ता सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
17 नवम्बर को मा0 श्रम मंत्री आईआईएमटी में करेंगे दो दिवसीय रोजगार मेले का उद्घाटन
सहायक निदेशक क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय मेरठ शशि भूषण उपाध्याय ने बताया कि जनपद मेरठ में दिनांक 17 व 18 नवम्बर 2021 को आईआईएमटी विश्वविद्यालय परिसर, गंगानगर, मेरठ में दो दिवसीय वृहद् रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। उन्होने बताया कि दिनांक 17 नवम्बर 2021 को गैर तकनीकी एवं दिनांक 18 नवम्बर 2021 को तकनीकी योग्यताधारी अभ्यर्थी मेले में सम्मिलित होंगे। मेले में प्रतिदिन निजी क्षेत्र की लगभग 100 कंपनियां एवं 8000 बेरोजगार अभ्यर्थियो की प्रतिभागिता का लक्ष्य रखा गया है। उन्होने बताया कि रोजगार मेले का उद्घाटन दिनांक 17 नवम्बर 2021 को दोपहर 12.00 बजे मा0 मंत्री, श्रम एवं सेवायोजन श्री स्वामी प्रसाद मौर्य जी करेंगे तथा दिनांक 18 नवम्बर 2021 को सांय 04.00 बजे मा0 मंत्री व्यवसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास श्री कपिल देव अग्रवाल जी द्वारा नियुक्ति पत्र वितरित किये जायेंगे।

छपिया (गोंडा): अंबेडकर जयंती पर भव्य कार्यक्रम, हजारों की भीड़ उमड़ी
अवैध बालू खनन रोकने पहुंचे लेखपाल से मारपीट, मोबाइल तोड़ा, 6 के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Gonda news: देर रात मुठभेड़ में दो शातिर पशु चोर गिरफ्तार, एक घायल
गौरा में संपर्क मार्ग का विधायक प्रभात वर्मा ने किया भव्य शिलान्यास, क्षेत्रीय विकास को मिलेगी गत
गोंडा मदरसा फैजुल उलूम में विदाई समारोह:टॉपर्स को पुरस्कार व अंक पत्र देकर सम्मानित किया गया 
