ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाए जाने के निर्णय पर बभनजोत में हुआ भव्य स्वागत समारोह

विधायक प्रभात कुमार वर्मा का ग्राम प्रधानों ने फूल-मालाओं से किया जोरदार स्वागत

📍 बभनजोत, गोंडा | संवाददाता

प्रदेश सरकार द्वारा ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाए जाने के ऐतिहासिक निर्णय का गोंडा जनपद के विकासखंड बभनजोत में जोरदार स्वागत किया गया। इसी क्रम में क्षेत्र के ग्राम प्रधानों द्वारा एक भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें गौरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रभात कुमार वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

कार्यक्रम में उपस्थित ग्राम प्रधानों ने विधायक प्रभात कुमार वर्मा का फूल-मालाओं से भव्य स्वागत एवं सम्मान किया तथा प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए इस निर्णय को ग्रामीण विकास की दिशा में ऐतिहासिक कदम बताया।

अपने संबोधन में विधायक प्रभात कुमार वर्मा ने कहा कि ग्राम प्रधानों को मिली यह नई जिम्मेदारी गांवों के विकास को नई गति प्रदान करेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार गांवों के समग्र विकास के लिए लगातार ऐतिहासिक फैसले ले रही है और यह निर्णय भी उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार एवं मुख्यमंत्री का हृदय से धन्यवाद ज्ञापित करते हुए सभी ग्राम प्रधानों से अपील की कि वे अपने-अपने ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाएं।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रधान संघ अध्यक्ष राहुल शुक्ला, अमरनाथ पांडे, मधुप सिंह, पप्पू मौर्य, फूलचंद मौर्य, सियाराम जायसवाल, मिथुन गुप्ता, हरि प्रकाश गुप्ता, दिनेश कुमार वर्मा, राकेश वर्मा, बनारसी लाल गुप्ता, राम सुरेश वर्मा, इसरार जमाल, मनोज सिंह, राम बहादुर, चंद्र प्रकाश वर्मा, लकी यादव, जल बहादुर सहित बड़ी संख्या में ग्राम प्रधान एवं क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!