छपिया में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को वितरित किए गए स्मार्ट फोन
गोण्डा जनपद के बाल विकास परियोजना कार्यालय, छपिया में मुख्यसेविकाओं एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को स्मार्ट मोबाइल फोन वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रभात कुमार वर्मा उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक श्री वर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण और डिजिटल सेवाओं को बढ़ावा देने के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि स्मार्ट फोन मिलने से आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को विभागीय कार्यों के संचालन में सुविधा होगी तथा पोषण ट्रैकर ऐप के माध्यम से बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं की जानकारी ऑनलाइन दर्ज करना आसान होगा। इससे शासन की योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक अधिक प्रभावी तरीके से पहुंचाया जा सकेगा।

इस दौरान विधायक द्वारा मुख्यसेविकाओं एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को स्मार्ट फोन वितरित किए गए। कार्यक्रम में बीडीओ छपिया श्री अभय कुमार सिंह, सीडीपीओ श्रीमती वंदना श्रीवास्तव, सुपरवाइजर श्रीमती इंद्रावती वर्मा, श्रीमती रंजना सिंह, श्री अनुपम मिश्रा, श्रीमती मीनाक्षी देवी सहित बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी कर्मचारी मौजूद रहीं।

अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर गौरा विधानसभा क्षेत्र में हुए धार्मिक आयोजन, मुख्यमंत्री बनने की कामना
बभनजोत ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि व भाजपा नेता नीरज पटेल का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया
बढ़ती महंगाई के खिलाफ सपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, रईस अहमद के नेतृत्व में निकाली गई पदयात्रा
गोंडा: बभनजोत ब्लॉक के त्रि-दिवसीय जन कल्याण मेले का समाधान और सम्मान के साथ समापन, 70 से अधिक आयुष्मान कार्ड बने
बभनजोत में त्रिदिवसीय जनकल्याण शिविर एवं स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ, विधायक प्रभात कुमार वर्मा ने योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का किया आह्वान 