गौकशी के आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, गोंडा में दो भाइयों के पैर में लगी गोली, अवैध तमंचा बरामद
गोंडा में गौकशी के मामले में फरार चल रहे दो आरोपी भाइयों को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों के पैर में गोली लगी है। एसओजी और थाना छपिया की संयुक्त पुलिस टीम ने नासिर और कलीम को दीनगर क्रॉसिंग के पास से पकड़ा है।
घटना मंगलवार की है, जब थाना छपिया पुलिस को ग्राम मल्हीपुर में प्रतिबंधित पशु के मांस मिलने की सूचना मिली। मनीष कुमार पांडेय की शिकायत पर पुलिस ने तीन नामजद और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी सलीम को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था।

पुलिस अधीक्षक गोंडा ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी के नेतृत्व में तीन टीमें गठित कीं। आज जब पुलिस टीम आरोपियों की तलाश में थी, तब सूचना मिली कि दोनों आरोपी स्वामीनाथन मंदिर की तरफ जा रहे हैं। पुलिस ने घेराबंदी की तो आरोपियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में दोनों के पैर में गोली लगी।
दोनों आरोपी मल्हीपुर गांव के रहने वाले हैं और अजीज के बेटे हैं। उनके पास से एक अवैध तमंचे 315 बोर, दो जिंदा कारतूस और दो खोखा कारतूस बरामद हुए हैं। घायल आरोपियों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।


गौरा विधानसभा में विकास को मिली नई गति, 10 करोड़ की 38 परियोजनाओं का लोकार्पण
ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाए जाने के निर्णय पर बभनजोत में हुआ भव्य स्वागत समारोह
छपिया में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को वितरित किए गए स्मार्ट फोन
गोंडा: जन समस्याओं को लेकर सपा नेताओं ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन
मिशन शक्ति 5.0 के तहत महिलाओं को किया गया जागरूक, साइबर अपराध से बचाव की दी जानकारी 