गोंडा के बभनजोत में शिक्षा का बड़ा केंद्र बना, बाबूलाल कमलापुरी इंटर कॉलेज को नर्सरी से इंटरमीडिएट तक मिली CBSE मान्यता
उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के ब्लॉक बभनजोत में स्थित बाबूलाल कमलापुरी इंटर कॉलेज को सीबीएसई बोर्ड से बड़ी मान्यता मिली है। अब यह विद्यालय नर्सरी से लेकर इंटरमीडिएट तक सीबीएसई पाठ्यक्रम के तहत शिक्षा प्रदान करेगा।

विद्यालय की प्रधानाचार्या एकता गुप्ता ने बताया कि क्षेत्र में यह एकमात्र सीबीएसई मान्यता प्राप्त विद्यालय है। इससे क्षेत्र के छात्रों और अभिभावकों को बड़ी सुविधा मिलेगी। विद्यालय में छात्रों के लिए लाइब्रेरी, प्रैक्टिकल रूम और कंप्यूटर लैब जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। विद्यालय का मुख्य लक्ष्य छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ अच्छे संस्कार प्रदान करना है। यहां से शिक्षा प्राप्त कर कई छात्र अच्छे पदों पर चयनित होकर देश-प्रदेश में विद्यालय का नाम रोशन कर रहे हैं। इस उपलब्धि का श्रेय विद्यालय के प्रबंधक पवन कुमार मित्तल, निदेशक शिव कुमार मित्तल और संरक्षक बी.एम. उपाध्याय सहित सभी स्टाफ सदस्यों के सामूहिक प्रयास को जाता है।

अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर गौरा विधानसभा क्षेत्र में हुए धार्मिक आयोजन, मुख्यमंत्री बनने की कामना
बभनजोत ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि व भाजपा नेता नीरज पटेल का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया
बढ़ती महंगाई के खिलाफ सपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, रईस अहमद के नेतृत्व में निकाली गई पदयात्रा
गोंडा: बभनजोत ब्लॉक के त्रि-दिवसीय जन कल्याण मेले का समाधान और सम्मान के साथ समापन, 70 से अधिक आयुष्मान कार्ड बने
बभनजोत में त्रिदिवसीय जनकल्याण शिविर एवं स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ, विधायक प्रभात कुमार वर्मा ने योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का किया आह्वान 