विदाई समारोह में भावुक हुए बच्चे, शिक्षकों ने छात्रों को दी शुभकामनाएं
अकबर अली, बभनजोत,गोंडा। सोमवार को श्री मन्नालाल चौधरी कान्वेंट स्कूल सबना में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें हाई स्कूल व इंटरमीडिएट के छात्र-छात्राओं को दी गई विदाई। इस कार्यक्रम का शुभारंभ ऐप्स इंटर कॉलेज के डायरेक्टर विक्रम वर्मा ने दीप प्रज्वलित कर किया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विक्रम वर्मा तथा विशिष्ट अतिथि जनकल्याण इंटर कॉलेज के प्रबंधक अरविंद वर्मा रहे।मुख्य अतिथि तथा विशिष्ट अतिथि को विद्यालय के प्रबंधक आरसी वर्मा ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित भी किया। विदाई समारोह में रवि मौर्य, सोहेल, आर्यन, प्रिंस,साजिद ने कहा कि जहां एक तरफ आगे की कक्षा में जाने की खुशी होती है वही पुरानी कक्षा और विद्यालय को छोड़कर जाने का दुख होता है।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मन्नालाल चौधरी कान्वेंट स्कूल के प्रबंधक आरसी वर्मा ने कहा विद्यार्थी अपना लक्ष्य का निर्धारण करके आगे एकाग्रता से आगे बढ़े तो ऐसी कोई मंजिल नहीं है जो प्राप्त नहीं हो सकती है विद्यार्थी जीवन वह स्वर्णिम अवसर है जो जीवन में एक बार ही प्राप्त होता है और वापस कभी लौटकर नहीं आता विद्यार्थी जीवन का सदुपयोग कर विद्यार्जन में जुट जाएं
कार्यक्रम का संचालन कक्षा 9 की छात्रा ओमनी वर्मा ने किया
इस अवसर पर विद्यालय संचालक रामकृष्ण चौधरी विद्यालय प्रशासक रामबहोर प्रधानाचार्य डीपी कनौजिया, फिरोज शाह राघव राम वर्मा अनूप मौर्य शुभम कुमार सहित दर्जनों की संख्या में छात्र-छात्राएं वह अभिभावक मौजूद रहे

अवैध बालू खनन रोकने पहुंचे लेखपाल से मारपीट, मोबाइल तोड़ा, 6 के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Gonda news: देर रात मुठभेड़ में दो शातिर पशु चोर गिरफ्तार, एक घायल
गौरा में संपर्क मार्ग का विधायक प्रभात वर्मा ने किया भव्य शिलान्यास, क्षेत्रीय विकास को मिलेगी गत
गोंडा मदरसा फैजुल उलूम में विदाई समारोह:टॉपर्स को पुरस्कार व अंक पत्र देकर सम्मानित किया गया
Gonda news: गौरा में 38 करोड़ से बनेगी 16KM लंबी सड़क: विधायक ने शिलान्यास किया 