समाजवादी पार्टी के शासनकाल में कराए गए विकास कार्य मील का पत्थर: रईस अहमद
बभनजोत गोंडा। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्य मंत्री अखिलेश यादव के निर्देशानुसार समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों द्वारा जिले भर मे समाजवादी पार्टी के कार्यकाल मे हुए विकास कार्यों की चर्चा को जन जन तक पहुंचाने के लिए पीडीए का नुक्कड़ सभा का आयोजन गौरा विधानसभा के खोड़ारे के पास हनुमान नगर चौराहे पर सपा अल्पसंख्यक सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रईस अहमद उर्फ बब्बू प्रधान के नेतृत्व में आयोजित किया गया। चर्चा के दौरान पूर्व मुख्यमत्री एवं सपा के मुखिया अखिलेश यादव के द्वारा उनके शासन काल मे संचालित सौ नंबर पुलिस आपात सेवा, एम्बुलेंस सेवा समाजवादी पेंशन, सहित अन्य योजनाओं के बारे मे चर्चा किया और कहा कि जब हमारी सरकार थी तो समाजवादी पार्टी मे बिना भेदभाव के सभी लोगो का सम्मान दिया जाता हैं और हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा जो भी विकास कार्य किया गया हैं आज भी वही कार्य धरातल पर दिख रहा हैं कार्यकर्म विजय यादव अशोक यादव गुर बख्स राज भर संतोष यादव सूर्यप्रकाश यादव राहुल यादव मुन्ना चौहान अब्दुल आदि लोगो ने संबोधित किया द्य कार्यक्रम का आयोजन दिलीप वर्मा ने और मंच का संचालन मोहन लाल यादव ने किया।

इस अवसर पर सरवन वर्मा , मुसाफिर वर्मा, इरशाद अहमद, महेश वर्मा, किशन लाल, मुलायम यादव, राम औतार प्रजापति, सनातन निषाद, हमीदुल्ला, साजिद, रवि गौतम, राम प्रसाद, राजित राम, टी डी नेता, भगवान दास, राजभर, ललई गौतम, सुभाष गौतम, पूर्न गौतम, रवि गौतम, आदि सैकड़ो लोग मौजूद रहे

बभनजोत में त्रिदिवसीय जनकल्याण शिविर एवं स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ, विधायक प्रभात कुमार वर्मा ने योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का किया आह्वान
महंगाई के खिलाफ सपा का प्रदर्शन, गैस सिलेंडर सिर पर रखकर किया विरोध, नायब तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
गौरा विधानसभा में 188 लाख रुपये की लागत से बनेगा संपर्क मार्ग, विधायक प्रभात कुमार वर्मा ने कराया शुभारंभ
गोंडा: मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने जा रहे सपा नेता संजय विद्यार्थी हाउस अरेस्ट, सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
गौरा विधानसभा में विकास को मिली नई गति, 10 करोड़ की 38 परियोजनाओं का लोकार्पण 