Babhanjot: इसे कहते हैं ईमानदारी! सड़क पर मिला 20 हजार रुपए की गड्डी, होमगार्ड ने असल मालिक को लौटा दिया
बभनजोत गोंडा। ईमानदारी केवल किताबों में ही नहीं है हकीकत की दुनिया में ईमानदारी आज भी जिंदा है अक्सर लोग इसे साबित भी करते हैं। खोड़ारे थाने में तैनात होमगार्ड कौशल तिवारी ने सड़क पर पड़े मिले 20 रुपए लौटाकर ईमानदारी की मिसाल पेश की है। होमगार्ड ने बताया कि गुरुवार को गौरा चौकी बाजार में मार्केट करने आया था रास्ते में जाते समय गौरा चौकी बभनान मार्ग प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक के सामने सड़क पर पड़ा हुआ 500 रूपयों का बंडल दिखाई दिया नोट के बंडल को उठाकर इधर-उधर देखने लगा जब कोई दिखाई नहीं दिया तो अपने घर वापस चले आए

शुक्रवार सुबह वह गौरा पुलिस चौकी पर गए और पैसे के मालिक का खोजबीन करने लगे। बैंक में जाकर जानकारी की तो बैंक कर्मियों ने बाहर लगे हुए सीसी टीवी कैमरा चेक किया तो बैंक में निकालने आए केशव नगर ग्रांट के मजरा बिजहरिया निवासी भूषण प्रसाद वर्मा जेब में रखते समय 20 हजार रुपए का बंडल नीचे गिरा हुआ दिखाई दिया। इसके बाद में सूचना देकर गौरा पुलिस चौकी पर बुलाकर मिले हुए पैसे को होमगार्ड ने ईमानदारी की मिसाल पेश करते हुए उन्हें वापस दे दिया। गिरा हुआ पैसा वापस मिलने पर व्यक्ति बहुत खुश हुआ उसने बताया कि एक निजी काम के लिए बैंक से पैसा निकाला था। पुलिस चौकी में तैनात हेड कांस्टेबल शिवकुमार नायक समेत मौजूद पुलिस कर्मियों ने होमगार्ड के ईमानदारी की प्रशंसा की।

गौरा विधानसभा में 188 लाख रुपये की लागत से बनेगा संपर्क मार्ग, विधायक प्रभात कुमार वर्मा ने कराया शुभारंभ
गोंडा: मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने जा रहे सपा नेता संजय विद्यार्थी हाउस अरेस्ट, सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
गौरा विधानसभा में विकास को मिली नई गति, 10 करोड़ की 38 परियोजनाओं का लोकार्पण
ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाए जाने के निर्णय पर बभनजोत में हुआ भव्य स्वागत समारोह
छपिया में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को वितरित किए गए स्मार्ट फोन 