Babhanjot:विकसित भारत संकल्प यात्रा,केंद्र की योजनाओं पर डाला प्रकाश, लाभार्थियों को प्रमाण पत्र किए वितरित
बभनजोत गोंडा। गौरा विधानसभा क्षेत्र के बभनजोत ब्लाक अंतर्गत ग्राम पंचायत रसूलपुर खान में आयोजित कार्यक्रम विकसित भारत संकल्प यात्रा में बभनजोत ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि नीरज पटेल मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि आज देश विकास की हर संभव ऊंचाइयों को छू रहा है अंतिम पायदान पर खड़े हर व्यक्ति को भी सरकार के योजनाओं का सीधा लाभ मिलने लगा है। इस मौके पर विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को स्वीकृत प्रमाण पत्र आयुष्मान कार्ड वितरण अन्नप्राशन संस्कार तथा गोद भराई जैसे विभिन्न कार्यक्रम भी संपन्न कराए गए। उपस्थित सभी लोगों को आदर्श नागरिक के दायित्वों का निर्वहन कर भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में सहभागी का शपथ दिलाया एवं ग्रामीण के शिकायतों पर संबंधित अधिकारियों को फटकार लगाते हुए गरीबों के हर संभव मदद के लिए निर्देशित किया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान रामखेलावन वर्मा, भाजपा मंडल अध्यक्ष शोहरत प्रसाद वर्मा, ग्राम प्रधान चांदपुर मिथुन गुप्ता समेत भाजपा कार्यकर्ता वी समूह की बहने सहित सम्मानित ग्रामवासी उपस्थित रहे

गौरा विधानसभा में 188 लाख रुपये की लागत से बनेगा संपर्क मार्ग, विधायक प्रभात कुमार वर्मा ने कराया शुभारंभ
गोंडा: मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने जा रहे सपा नेता संजय विद्यार्थी हाउस अरेस्ट, सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
गौरा विधानसभा में विकास को मिली नई गति, 10 करोड़ की 38 परियोजनाओं का लोकार्पण
ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाए जाने के निर्णय पर बभनजोत में हुआ भव्य स्वागत समारोह
छपिया में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को वितरित किए गए स्मार्ट फोन 