खोड़ारे: गुमशुदा नाबालिग बालक को ढूंढकर पुलिस ने परिजनों के सुपुर्द किया। पुलिस को दिया धन्यवाद।
खोड़ारे गोंडा। सोशल मीडिया सेल की त्वरित कार्यवाही से गुमशुदा बच्चे को थाना खोड़ारे पुलिस ने सकुशल बरामद कर उसके परिजनो को किया सुपुर्द, बच्चे को पाकर परिजनों के चेहरे पर लौटी मुस्कान, परिजनों ने गोण्डा पुलिस को दिया धन्यवाद
रविवार को समय 11.15 बजे रात्रि को ट्विटर हैंडल के माध्यम से गोण्डा पुलिस को सूचना मिली कि एक लड़का ग्राम जगन्नाथपुर, थाना परसरामपुर जनपद बस्ती अपने घर से घूमने के लिए निकला था रास्ता भटक कर कही चला गया है जिसकी उम्र लगभग 14 वर्ष है। पुलिस अधीक्षक गोण्डा आकाश तोमर के निर्देशन में सोशल मीडिया सेल द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए प्रभारी निरीक्षक थाना खोड़ारे को आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया। सूचना को संज्ञान में लेकर प्रभारी निरीक्षक थाना खोड़ारे विद्यासागर पांडेय द्वारा तत्परता दिखाते हुए गुमशुदा बालक की तलाश हेतु टीमे गठित की गयी।

टीम की अथक प्रयास से गुमशुदा बालक आज सुबह घारीघाट के पास से सकुशल बरामद हुआ। पुलिस की सूचना पर गुमशुदा लड़के के पिता मोहम्मद इसराइल द्वारा थाना खोड़ारे में आकर अपने लड़के की सुपुर्दगी ली गई। बच्चे को सकुशल पाकर पिता के चेहरे पर मुस्कान लौटी।

गौरा विधानसभा में 188 लाख रुपये की लागत से बनेगा संपर्क मार्ग, विधायक प्रभात कुमार वर्मा ने कराया शुभारंभ
गोंडा: मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने जा रहे सपा नेता संजय विद्यार्थी हाउस अरेस्ट, सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
गौरा विधानसभा में विकास को मिली नई गति, 10 करोड़ की 38 परियोजनाओं का लोकार्पण
ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाए जाने के निर्णय पर बभनजोत में हुआ भव्य स्वागत समारोह
छपिया में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को वितरित किए गए स्मार्ट फोन 