Khodare: संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, आठ साल की बेटी ने दादी और बुआ पर लगाया आरोप
खोड़ारे गोंडा। संदिग्ध परिस्थितियों में एक विवाहिता की मौत हो गई। मायके वालों ने ससुराल वालों पर मार देने का लगाया गंभीर आरोप। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
खोड़ारे थाना क्षेत्र के मुड़िला गांव में मंगलवार शाम को एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे मृतिका के भाई ने डायल 112 पर घटना की जानकारी दी। सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी निरीक्षक ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा करवा कर पीएम के लिए भेजा। मृतिका के भाई विनोद कुमार निवासी ग्राम गोबिनापुर ने बताया कि उसकी बहन कांति देवी उम्र 32 वर्ष करीब 10 वर्ष पूर्व मुड़िला गांव के तुलसी राम के साथ विवाह हुआ था। जिससे दो लड़कियां भी है। मौजूदा समय में मृतिका के पति रोजी रोटी के लिए बाहर रह रहे हैं। मृतिका के भाई विनोद कुमार ने आरोप लगाया है कि घटना की जानकारी मिलने पर जब वाह अपने बहन के घर मुड़िला गांव पहुंचा तो देखा कि उसके बहन का शव एक चारपाई पर पड़ा था। गले में रस्सी का निशान भी है। उस समय घर से परिवार के लोग गायब थे। मृतिक की दोनों लड़कियां घर पर मौजूद रही। पूछने पर बड़ी वाली लड़की शीतल 8 वर्षीय ने बताया कि दादी व बुआ ने मिलकर उसकी मम्मी को मार डाला है।
प्रभारी निरीक्षक विद्यासागर पांडेय ने कहा कि अभी कोई तहरीर नहीं मिला है। शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पीएम के लिए भेज दिया गया है पीएम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण का पता चल सकेगा।

बभनजोत,ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ने स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण करके संविधान की शपथ दिलाई
अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर गौरा विधानसभा क्षेत्र में हुए धार्मिक आयोजन, मुख्यमंत्री बनने की कामना
बभनजोत ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि व भाजपा नेता नीरज पटेल का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया
बढ़ती महंगाई के खिलाफ सपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, रईस अहमद के नेतृत्व में निकाली गई पदयात्रा
गोंडा: बभनजोत ब्लॉक के त्रि-दिवसीय जन कल्याण मेले का समाधान और सम्मान के साथ समापन, 70 से अधिक आयुष्मान कार्ड बने 