डॉक्टर सोनेलाल पटेल किसान श्रमिक संगठन के जिला अध्यक्ष बने बलराम पटेल
अकबर अली, खोड़ारे गोंडा। डॉक्टर सोनेलाल पटेल किसान श्रमिक संगठन के राष्ट्रीय सचिव जितेंद्र सिंह पटेल ने खोड़ारे थाना क्षेत्र के ग्राम सभा बनरहा के रहने वाले बलराम पटेल उर्फ गब्बर चौधरी को जिला अध्यक्ष गोंडा (अवध प्रांत) पद पर मनोनीत किया है। श्री बलराम को जिला अध्यक्ष पद पर मनोनीत होने पर क्षेत्र के लोगों ने बधाइयां दी है। बुधवार को लखनऊ से जिले में प्रथम आगमन पर सैकड़ों समर्थकों ने गौरा चौकी बाजार, गिन्नी नगर, सबना, खोड़ारे, सावरपुर में फूल माला पहनाकर भव्य स्वागत किया।

स्वागत में मुख्य रूप से रंजीत शुक्ला, चिंटू खान, अब्दुल अजीज, परवेज खान, रमेश यादव, कविता राम गौतम, अनिल मौर्या, विष्णु मौर्या, रामचंद्र निषाद, सरजू प्रसाद समेत क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने स्वागत करते हुए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

गोंडा दिवंगत पत्रकार सुलेमान के परिवार को मिली आर्थिक सहायता, डीएम ने सौंपा 20 हजार का चेक
खोड़ारे थाने के नवागत थाना प्रभारी ज्ञान सिंह ने संभाला कमान
बभनजोत,ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ने स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण करके संविधान की शपथ दिलाई
अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर गौरा विधानसभा क्षेत्र में हुए धार्मिक आयोजन, मुख्यमंत्री बनने की कामना
बभनजोत ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि व भाजपा नेता नीरज पटेल का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया 