Babhanjot: भाकियू ने किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर वीडीओ को सौंपा ज्ञापन
गिन्नी नगर गोंडा। भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश सचिव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं के साथ ब्लॉक बभनजोत परिसर में बैठक कर खंड विकास अधिकारी बभनजोत को जिला अधिकारी को संबोधित सौंपा ज्ञापन।
मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन (टिकैत गुट) के प्रदेश सचिव किशन बिहारी वर्मा ने बभनजोत ब्लॉक परिसर में कार्यकर्ताओं के संग किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर बैठकर खंड विकास अधिकारी बभनजोत विजय कुमार सिंह को जिला अधिकारी के नाम दिया ज्ञापन। दिए गए ज्ञापन में बताया कि किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर प्रशासन को कई बार अवगत कराया गया जिसका आज तक समाधान नहीं मिल पाया है।
1 दिसंबर 2022 को ब्लॉक बभनजोत मुख्यालय पर पंचायत का आयोजन किया गया है जिसमें मुद्दे से संबंधित अधिकारियों की उपस्थिति अनिवार्य है जिससे कि समाधान मिल सके। अन्यथा की स्थिति में पंचायत धरने में तब्दील कर दिया जाएगा समस्या का समाधान ना मिलने तक धरना जारी रहेगा जरूरत पड़ने पर रोड जाम किया जाएगा जिसकी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी। जिसके बावत किसान यूनियन के प्रदेश सचिव किसन विहारी वर्मा ने बताया की हम लोग आज बिभिन्न समस्याओं को लेकर अल्टीमेटम खण्ड विकास अधिकारी बभनजोत को दिया गया।

बभनजोत,ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ने स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण करके संविधान की शपथ दिलाई
अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर गौरा विधानसभा क्षेत्र में हुए धार्मिक आयोजन, मुख्यमंत्री बनने की कामना
बभनजोत ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि व भाजपा नेता नीरज पटेल का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया
बढ़ती महंगाई के खिलाफ सपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, रईस अहमद के नेतृत्व में निकाली गई पदयात्रा
गोंडा: बभनजोत ब्लॉक के त्रि-दिवसीय जन कल्याण मेले का समाधान और सम्मान के साथ समापन, 70 से अधिक आयुष्मान कार्ड बने 