गौरा चौकी: सपा कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव को दी श्रद्धांजलि
गौरा चौकी गोंडा। समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव की श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया शुक्रवार को सपा नेता अब्दुल कलाम मलिक के आवास राघव बस्ती में किया गया। जिसमें मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि देने हजारों की संख्या में सपा नेता व कार्यकर्ता पहुंचकर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। इस मौके पर सपा नेता अब्दुल कलाम मलिक ने कहा कि सुभाष चंद्र बोस के बाद अगर कोई नेता जी के नाम से जाना जाता था तो वह थे मुलायम सिंह यादव हम लोगों ने अपना अभिभावक खो दिया है, लेकिन नेता जी हम सभी के दिलों में हमेशा जिंदा रहेंगे।
निवर्तमान जिला उपाध्यक्ष रामजीत निषाद ने कहा कि समाजवादी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता के लिये यह बहुत बड़ा सदमा और दुख का समय है। ईश्वर से यही प्रार्थना है कि नेताजी की आत्मा को शांति मिले और समाजवादी पार्टी परिवार इस सदमे को बर्दाश्त करे। रईस अहमद उर्फ बब्बू प्रधान ने कहा कि नेताजी हम सबके दिलों में हमेशा जिंदा रहेंगे।

आए हुए पार्टी के कार्यकर्ता और पदाधिकारियों ने मुलायम सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि श्रद्धांजलि दी गई । इस मौके पर फौजदार शुक्ला, राज मंगल पांडे, विजय यादव, सलीम, संतोष यादव, अरविंद चौधरी, इस्लाम प्रधान, मोहम्मद शकील, सहित हजारों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

बभनजोत,ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ने स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण करके संविधान की शपथ दिलाई
अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर गौरा विधानसभा क्षेत्र में हुए धार्मिक आयोजन, मुख्यमंत्री बनने की कामना
बभनजोत ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि व भाजपा नेता नीरज पटेल का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया
बढ़ती महंगाई के खिलाफ सपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, रईस अहमद के नेतृत्व में निकाली गई पदयात्रा
गोंडा: बभनजोत ब्लॉक के त्रि-दिवसीय जन कल्याण मेले का समाधान और सम्मान के साथ समापन, 70 से अधिक आयुष्मान कार्ड बने 