गुजरात:बिलकिस बानो गैंगरेप के सभी दोषी जेल से बाहर आए : स्वतंत्रता दिवस के मौके पर राज्य सरकार की माफी योजना में रिहाई , 18 साल से थे बंद
एपीटी न्यूज़ लाइव∆
गुजरात दंगों के दौरान बिलकिस बानो से सामूहिक दुष्कर्म और उनके परिवार के 7 सदस्यों की हत्या मामले के सभी 11 दोषी आज जेल से बाहर आ गए । राज्य सरकार की रेमिशन पॉलिसी ( माफी योजना ) के तहत स्वतंत्रता दिवस पर सभी को रिहा कर दिया गया । वहीं , सभी दोषियों ने 15 साल की सजा पूरी करने के बाद सुप्रीम कोर्ट से भी रिहाई की गुहार लगाई थी । सुप्रीम कोर्ट से भी रिहाई की स्वीकृति मिल गई थी । इन्हें सीबीआई की विशेष अदालत ने साल 2004 में उम्रकैद की सजा सुनाई थी ।

गुजरात दंगों में हुई थी सामूहिक दुष्कर्म की घटना
गोधरा कांड के बाद गुजरात में वर्ष 2002 में हुए दंगों के दौरान लीमखेड़ा तहसील में बिल्किस बानो के साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात हुई थी । इस दौरान उनके परिवार के 7 सदस्यों की भी हत्या कर दी गई थी । सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर सीबीआई ने मामले की जांच की और 2004 में 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर मुंबई ले जाया गया था । सीबीआई की अदालत ने सभी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी । आरोपियों को पहले मुंबई की आर्थर रोड जेल और इसके बाद नासिक जेल में रखा गया था । करीब 9 साल बाद सभी को गोधरा की उप जेल में स्थानांतरित कर दिया था ।

परिवार में खुशी
जेल से रिहा होने के बाद एक आरोपी ने कहा- आज हम जेल से छूटे तो परिवार में खुशी का माहौल था । जेल में रहने के दौरान हमने असहनीय कष्ट और अपमान सहा । अपने कई दोस्तों – रिश्तेदारों को भी खो दिया । हमारे साथ सजा काट रहे जशुकाका की पत्नी की कैंसर से मौत हो गई । इसके अलावा अन्य एक साथी बिपिन भाई जोशी अपने पैरों में एक बहुत ही गंभीर समस्या के साथ बाहर आए हैं । वहीं , उनकी पत्नी भी वर्तमान में कैंसर से जूझ रही है । इसके अलावा हमारे एक और साथी प्रदीपभाई की पत्नी की किडनी फेल होने के कारण मौत हो चुकी है ।

गुजरात में 2002 में हुई थी सांप्रदायिक हिंसा
27 फरवरी 2002 को गुजरात के गोधरा स्टेशन पर साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन के 5-6 डिब्बे में आग लगा दी गई थी । आग लगने से 59 लोग मारे गए थे । ये सभी कारसेवक थे , जो अयोध्या से लौट रहे थे । गोधरा कांड के बाद पूरे गुजरात में दंगे भड़क उठे । इन दंगों में 1,044 लोग मारे गए थे । उस समय नरेंद्र मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री थे ।

अवैध बालू खनन रोकने पहुंचे लेखपाल से मारपीट, मोबाइल तोड़ा, 6 के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Gonda news: देर रात मुठभेड़ में दो शातिर पशु चोर गिरफ्तार, एक घायल
गौरा में संपर्क मार्ग का विधायक प्रभात वर्मा ने किया भव्य शिलान्यास, क्षेत्रीय विकास को मिलेगी गत
गोंडा मदरसा फैजुल उलूम में विदाई समारोह:टॉपर्स को पुरस्कार व अंक पत्र देकर सम्मानित किया गया
Gonda news: गौरा में 38 करोड़ से बनेगी 16KM लंबी सड़क: विधायक ने शिलान्यास किया 