इंस्टाग्राम फॉलोअर्स की वजह से दिल्ली में दो नाबालिग की हुई हत्या,पुलिस ने लड़की समेत तीन को किया अरेस्ट
मुकुंदपुर इलाके की सनसनीखेज डबल मर्डर के मामले में पुलिस ने एक लड़की और उसके दो नाबालिग दोस्तों को गिरफ्तार किया है।
दिल्ली के मुकुंदपुर इलाके में बुधवार रात साहिल और निखिल नाम के दो युवकों की चाकू से गोदकर हत्या के मामले में पुलिस ने साहिल की एक महिला मित्र और उसके दो नाबालिग साथियों को गिरफ्तार किया है, पुलिस के मुताबिक लड़की ने ही साहिल को फोन करके रात करीब 11:30 बजे बुलाया था साहिल जब अपने दोस्त निखिल के साथ मुकुंदपुर इलाके की एक गली में पहुंचा वहां युवती ने अपने तीन नाबालिग दोस्तों को बुला लिया जहां आरोपियों ने दोनों पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया
दोनों घायलों की हुई मौत
दोनों घायलों को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान साहिल और निखिल की मौत हो गई पुलिस के मुताबिक साहिल सिक्योरिटी गार्ड और निखिल आजादपुर मंडी में काम करता था।
दिल्ली पुलिस सूत्रों के मुताबिक जांच के दौरान यह बात सामने आई है कि साहिल और आरोपी लड़की और उसके दोस्तों के बीच रिश्ते काफी समय से खराब चल रहे थे इनके बीच कोई पुराना झगड़ा भी चल रहा था।
जांच में यह बात भी सामने आई है कि इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स की संख्या को लेकर भी साहिल और आरोपी लड़की एक दूसरे से ईर्ष्या करते थे पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर हत्या की असली वजह का पता लगाने में जुटी है।
क्या है मामला
उत्तरी बिहारी दिल्ली के भलस्वा डेरी थाना इलाके के मुकंदपुर पार्ट 2 में बदमाशों ने दोहरे हत्याकांड की वारदात को अंजाम दिया इलाके में ही रहने वाली एक युवती ने साहिल नाम के लड़के को मिलने के लिए बुलाया और पहले से ही मौजूद कुछ युवकों ने साहिल और उसके दोस्त पर चाकुओं से ताबड़तोड़ वार कर दिए इलाज के दौरान दोनों युवकों की मौत हो गई परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है भलस्वा डेरी थाना पुलिस पूरे मामले की छानबीन और पूछताछ में जुटी है पीड़ित परिजनों ने आरोपी के खिलाफ फांसी की सजा की मांग की है।
खंगाले जा रहे सीसीटीवी
मृतक साहिल की बुजुर्ग नानी ने कहा कि अगर आरोपी को फांसी नहीं मिली तो वह खुद मौत को गले लगा लेगी पूरे मामले की छानबीन के लिए पुलिस इलाके में लगे हुए सीसीटीवी कैमरे को भी खंगाल रही है और इस वारदात में कौन-कौन शामिल है इसका भी पता लगा रही है।
वहीं मृतक के पिता शिवपूजन पांडे ने बताया कि मेरा लड़का साहिल अपने दोस्तों के साथ रामलीला देखने गया था देर रात घर आया उसके बाद काजल नाम की एक लड़की ने उसे फोन करके गली में बुलाया उसके बाद साहिल और उसके दोस्त निखिल ने उस लड़की के पास गए जहां पर लड़की ने अपने साथियों के साथ ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया जिससे साहिल और उसके दोस्त की मृत्यु हो गई है। उन्होंने बताया कि मैं उत्तर प्रदेश के गोंडा जिला के खोडारे थाना क्षेत्र केशव नगर ग्रांट का रहने वाला हूं जहां अपनी रोजी-रोटी कमाने के लिए अपने बीवी व 3 बच्चों के साथ दिल्ली में रहकर काम करता हूं मेरे बड़े बेटे का नाम विशाल पांडे 22 वर्ष, साहिल पांडे 17 वर्ष, लड़की का नाम सिमरन 13 वर्ष, जिसमें साहिल पांडे की मौत हो गई है। साहिल का दोस्त गाजियाबाद का रहने वाला है। वही इस सनसनी घटना के बाद मृतक साहिल पांडे के पैतृक गांव केशव नगर ग्रांट में छाया मातम।

गौरा विधानसभा में 188 लाख रुपये की लागत से बनेगा संपर्क मार्ग, विधायक प्रभात कुमार वर्मा ने कराया शुभारंभ
गोंडा: मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने जा रहे सपा नेता संजय विद्यार्थी हाउस अरेस्ट, सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
गौरा विधानसभा में विकास को मिली नई गति, 10 करोड़ की 38 परियोजनाओं का लोकार्पण
ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाए जाने के निर्णय पर बभनजोत में हुआ भव्य स्वागत समारोह
छपिया में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को वितरित किए गए स्मार्ट फोन 