गौरा चौकी: सपाइयों ने निकाली तिरंगा यात्रा
एपीटी न्यूज़ लाइव ∆
गौरा चौकी गोंडा। अब्दुल कलाम मलिक के नेतृत्व में सपाइयों ने निकाला तिरंगा यात्रा विधानसभा क्षेत्र मे 301 गौरा में सपा के वरिष्ठ नेता अब्दुल कलाम मलिक और सपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष आनंद स्वरूप पप्पू यादव की उपस्थिति में हजारों सपाइयों ने सैकड़ों बाइक से तिरंगा बाइक रैली निकाला। शहीदों को याद करते हुए देश की आजादी के लिए सर्वत्र अर्पण करने वाले महापुरुषों को याद किया गया।
![]()
सपा के वरिष्ठ नेता अब्दुल कलाम मलिक के नेतृत्व में गौरा विधानसभा उनके आवास राघव बस्ती में कार्यकर्ता एकत्रित हुए। जिसमें मुख्य अतिथि रहे सपा जिला अध्यक्ष आनंद स्वरूप उर्फ पप्पू यादव की अगवाई में हजारों की संख्या में तिरंगा हाथ में लेकर मोटरसाइकिल से रैली निकाली गई। श्री मलिक के आवास राघव बस्ती से होते हुए चंपानगर करनपुर गिन्नी नगर भावपुर रेडवलिया गौरा चौकी बाजार से निकलकर सपा कार्यालय पर तिरंगा रैली का समापन हुआ।

तिरंगा यात्रा में भारत माता की जय तथा वंदे मातरम के जयकारों से पूरा कस्बा गूंज उठा। सपा वरिष्ठ नेता अब्दुल कलाम मलिक ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस भारत के प्रत्येक निवासी के दिलों में एक अलग स्थान रखते हैं इस दिवस का एक अलग महत्व है। समाजवादी का प्रत्येक कार्यकर्ता तिरंगा यात्रा में शामिल होकर भारत माता के वीर सपूतों को नमन कर रहा है। उन्होंने सभी से हर घर पर तिरंगा फहराने की अपील की। इस दौरान निवर्तमान सपा राष्ट्रीय सचिव रईस अहमद उर्फ बब्बू प्रधान, काफी सक्रिय दिखे इस अवसर पर इस्लाम प्रधान, राकेश यादव आदित्य यादव पुजारी शिवकुमार केदारनाथ पांडे गुड्डू खान अशोक राशिद रज्जाक शिवकुमार सहित लगभग हजारों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

छपिया (गोंडा): अंबेडकर जयंती पर भव्य कार्यक्रम, हजारों की भीड़ उमड़ी
अवैध बालू खनन रोकने पहुंचे लेखपाल से मारपीट, मोबाइल तोड़ा, 6 के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Gonda news: देर रात मुठभेड़ में दो शातिर पशु चोर गिरफ्तार, एक घायल
गौरा में संपर्क मार्ग का विधायक प्रभात वर्मा ने किया भव्य शिलान्यास, क्षेत्रीय विकास को मिलेगी गत
गोंडा मदरसा फैजुल उलूम में विदाई समारोह:टॉपर्स को पुरस्कार व अंक पत्र देकर सम्मानित किया गया 