डुमरियागंज: सपा विधायक के नेतृत्व में निकाली गई तिरंगा यात्रा।
रिपोर्टर मलिक अब्दुल मारूफ
एपीटी न्यूज़ लाइव
डुमरियागंज सिद्धार्थनगर: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने विधानसभा वार तिरंगा यात्रा निकालने का निर्देश दिए थे । इसी क्रम में रविवार को सिद्धार्थनगर के डुमरियागंज विधानसभा में भी सपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने तिरंगा यात्री निकाली। डुमरियागंज विधानसभा में विधायक सैयदा खातून के नेतृत्व में यह यात्रा निकाली गई।सपा कार्यालय से तिरंगा यात्रा की शुरुआत हुई।कार्यकर्ताओं ने लोगों को देशभक्ति का संदेश दिया।
साहपुर खीरा मंडी से होते वापस सपा कार्यालय पर तिरंगा यात्रा का समापन हुआ।

सपा कार्यालय से होते हुए कादिराबाद, बिथरिया,भड़ारिया, बयारा, बेवा,हल्लौर ,बैदौला , डुमरियागंज,साहपुर खीरा मंडी से होते वापस सपा कार्यालय पर तिरंगा यात्रा का समापन हुआ।
इस अवसर पर तिरंगा यात्रा शुरू होने से पहले सपा जिला अध्यक्ष लाल जी यादव ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर समाजवादी पार्टी के विधायक सैयदा खातून के नेतृत्व में यह तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है।
इलाके के सभी कार्यकर्ताओं ने यात्रा में लिया हिस्सा

विधायक सैयदा खातून ने विधानसभा क्षेत्र के समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं का तिरंगा यात्रा में शामिल होने पर आभार जताया। इस दौरान,जिला अध्यक्ष लाल जी यादव , जफर मलिक उर्फ पप्पू, उस्मान अली नन्हे,बब्बू,फुजैल मलिक, जहीर मलिक,नजीब मलिक, सुहैल फारूकी,अकबाल मलिक, बच्चा राम बौद्ध, सूर्य प्रकाश उपाध्याय,घिसियावन यादव, एस के मेंहदी,और बढ़नी चाफा नगर पंचायत प्रत्याशी मोहम्मद अरशद खान का जिसमे अहम रोल रहा। और सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे ।

बभनजोत,ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ने स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण करके संविधान की शपथ दिलाई
अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर गौरा विधानसभा क्षेत्र में हुए धार्मिक आयोजन, मुख्यमंत्री बनने की कामना
बभनजोत ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि व भाजपा नेता नीरज पटेल का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया
बढ़ती महंगाई के खिलाफ सपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, रईस अहमद के नेतृत्व में निकाली गई पदयात्रा
गोंडा: बभनजोत ब्लॉक के त्रि-दिवसीय जन कल्याण मेले का समाधान और सम्मान के साथ समापन, 70 से अधिक आयुष्मान कार्ड बने 