पीएम किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थियों का हुआ सोशल ऑडिट
दुर्गा सिंह पटेल छपिया।
छपिया गोण्डा: छपिया के ग्राम सभा वासुदेवपुर में खुली बैठक में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थियों का सोशल ऑडिट किया गया।
शनिवार को वासुदेवपुर में ग्राम प्रधान शिवकुमार यादव की अध्यक्षता में ग्राम पंचायत की बैठक हुई। बैठक में कृषि विभाग के एटीएम ब्रिजेश सिंह व ग्राम पंचायत अधिकारी जय कुमार ने ग्रामीणों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के सोशल ऑडिट की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ग्राम सभा की खुली बैठक में योजना के लाभार्थियों का सोशल ऑडिट कराया जा रहा है। बैठक में योजना के पात्र व अपात्र लाभार्थियों की जानकारी दी गई।
इस अवसर पर ग्राम प्रधान शिवकुमार यादव, ग्राम पंचायत अधिकारी जय कुमार, हल्का लेखपाल शेष नारायण जायसवाल व ग्रामीण मौजूद रहे।

गौरा विधानसभा में 188 लाख रुपये की लागत से बनेगा संपर्क मार्ग, विधायक प्रभात कुमार वर्मा ने कराया शुभारंभ
गोंडा: मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने जा रहे सपा नेता संजय विद्यार्थी हाउस अरेस्ट, सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
गौरा विधानसभा में विकास को मिली नई गति, 10 करोड़ की 38 परियोजनाओं का लोकार्पण
ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाए जाने के निर्णय पर बभनजोत में हुआ भव्य स्वागत समारोह
छपिया में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को वितरित किए गए स्मार्ट फोन 