बभनजोत। स्कूल चलो अभियान के तहत निकाली गई जागरूकता रैली, ग्राम प्रधान ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
अकबर अली बभनजोत।
बभनजोत गोंडा।शिक्षा क्षेत्र बभनजोत के अंतर्गत न्याय पंचायत केशव नगर ग्रांट के कम्पोजिट विद्यालय चांदपुर में सोमवार को स्कूल चलो अभियान रैली का ग्राम प्रधान मिथुन गुप्ता ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस दौरान उन्होंने स्कूलों में शत-प्रतिशत नामांकन पर दिया जोर। रैली कस्बे के विभिन्न मोहल्लों में भ्रमण कर स्कूल परिसर में आकर समाप्त हुई। रैली में बच्चों द्वारा सब पढें सब बढ़ें, पढ़ी लिखी लड़की रौशनी घर की, कोई छूटे न इस बार शिक्षा है सबका अधिकार, एक भी बच्चा छूटा संकल्प हमारा टूटा आदि नारों से ग्राम प्रधान मिथुन गुप्ता ने घर घर जाकर सभी अभिभावकों को बच्चों के शिक्षा आवश्यक है इसके बारे में जागृत किया गया और आह्वान किया गया कि ज्यादा से ज्यादा बच्चों का एडमिशन करा कर पढ़ाई पर विशेष ध्यान दें जिससे बच्चे पढ़ लिखकर हमारे गांव का नाम रोशन करें तथा शिक्षा के प्रति लोगों को जागरूक किया।

रैली को संबोधित करती हुई प्रधाना अध्यापिका सुर्यमुखी गुप्ता ने अभिभावकों एंव बच्चों को जागरूक करते हुए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा विद्यालयों में दी जाने वाली सुविधाओं जैसे निःशुल्क शिक्षा, निःशुल्क पाठ्यपुस्तक, निःशुल्क जूता मोजा स्वेटर, बैग यूनिफॉर्म और मध्यान्ह भोजन योजना के अंतर्गत मिलने वाली अनेक प्रकार की सुविधाओ के बारे में जानकारी दी।

स्कूल चलो अभियान कार्यक्रम में न्याय पंचायत केशव नगर के सूचना प्रभारी अध्यापक सतीश चंद्र, प्रधाना अध्यापिका सूर्यमुखी गुप्ता, सहायक अध्यापिका नजमा खातून,सहायक अध्यापक सुधांशु वर्मा,सहायक अध्यापिका ज्योति वर्मा,अनुदेशक रामचंद्र वर्मा,अनुदेशक अमित,अनुदेशक उर्मिला देवी,अनुचर कुलदीप शुक्ला,शिक्षामित्र गंगा विशुन यादव,शिक्षामित्र कविता,आदि लोग उपस्थित रहे


गौरा विधानसभा में 188 लाख रुपये की लागत से बनेगा संपर्क मार्ग, विधायक प्रभात कुमार वर्मा ने कराया शुभारंभ
गोंडा: मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने जा रहे सपा नेता संजय विद्यार्थी हाउस अरेस्ट, सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
गौरा विधानसभा में विकास को मिली नई गति, 10 करोड़ की 38 परियोजनाओं का लोकार्पण
ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाए जाने के निर्णय पर बभनजोत में हुआ भव्य स्वागत समारोह
छपिया में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को वितरित किए गए स्मार्ट फोन 