बभनजोत। आंगनबाड़ी कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर गौरा विधायक को सौंपा ज्ञापन
अकबर अली बभनजोत।
बभनजोत गोंडा। आंगनबाड़ी कर्मचारी यूनियन उत्तर प्रदेश इकाई सीटू के प्रदेश संयुक्त मंत्री सलमा प्रवीन के नेतृत्व मे बभनजोत छ सूत्रीय ज्ञापन गौरा विधायक प्रभात कुमार वर्मा को सौंपा। बताते चलें कि सोमवार को ब्लॉक बभनजोत के परिसर में आयोजित अमृत महोत्सव के कार्यक्रम में आए हुए गौरा विधायक प्रभात कुमार वर्मा को आंगनबाड़ी कर्मचारी यूनियन उत्तर प्रदेश इकाई सीटू के पदाधिकारियों बभनजोत ने अपनी छः सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा।

आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने मांग की है कि वर्तमान सरकार द्वारा पिछले कार्यकाल में ही आंगनबाड़ी कार्यकत्री सहायिका का मीनिंग आंगनबाड़ी के मानदेय पर प्रोत्साहन राशि के रूप में बढ़ाए गए थे जो अभी तक नहीं मिला बढ़े हुए मानदेय को तत्काल लागू कराया जाए तथा एरियर सहित दिलाया जाए, दूसरा आंगनबाड़ी केंद्र पर पंजीकृत बच्चों के सापेक्ष विभागीय स्तर से खद्दान राशन कम आता है।

जिससे सभी लाभार्थियों को इस योजना का लाभ नहीं मिल पाता है आंगनबाड़ी केंद्र पर पंजीकृत सभी लाभार्थियों को राशन उपलब्ध कराया जाए। तीसरा क्षेत्र के अधिकांश आंगनबाड़ी केंद्रों पर बिजली पानी शौचालय की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है जिसे व्यवस्थित कराया जाए। चौथा आंगनबाड़ी केंद्र पर पंजीकृत लाभार्थियों हेतु कोटेदार द्वारा 33 माह का चावल आंगनबाड़ी कार्यकत्री के लाभार्थियों पर्ची के अनुसार दीया जाना था परंतु अधिकांश कोटेदारों द्वारा संबंधित आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को वाह चावल राशन नहीं दिया गया जिसका जांच कराए जाएं कि वह राशन कहां जाता है।
पांचवा आंगनबाड़ी कार्यकत्री सहायकों मिनी आंगनबाड़ी को अपने ड्यूटी के अतिरिक्त छुट्टी के दिन भी स्वास्थ्य मेले के आयोजन में बुलाया जाता है जिस कार्यक्रम में कार्य करती सहायक का मिनी आंगनवाड़ी के बैठने की कोई व्यवस्था नहीं होती ना ही चाय पानी भत्ता दिया जाता है आपसे निवेदन है कि आंगनबाड़ी कार्यकत्री के कार्य के अलावा अतिरिक्त कार्य लेने पर मानदेय के साथ अतिरिक्त कार्य लेने पर मानदेय के साथ अतिरिक्त कार्य का भत्ता भी दिया जाए। छठवां स्वास्थ्य विभाग से 2015 से ही अतिरिक्त कार्य का कोई भी अतिरिक्त मानदेय नहीं दिया गया। इन्हीं सब मांगों को लेकर यूनियन कि संयुक्त मंत्री ने आंगनबाड़ी कर्मचारी यूनियन उत्तर प्रदेश सीटू के पदाधिकारियों ने गौरा विधायक प्रभात कुमार वर्मा को ज्ञापन देकर मांग की है। इस मौके पर यशोदा तिवारी, राजकुमारी,, निर्मला देवी, हबीबुननिशा, कृष्णा देवी, सीता देवी, जरीना खातून, तारा देवी उपस्थित रहीं।

छपिया (गोंडा): अंबेडकर जयंती पर भव्य कार्यक्रम, हजारों की भीड़ उमड़ी
अवैध बालू खनन रोकने पहुंचे लेखपाल से मारपीट, मोबाइल तोड़ा, 6 के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Gonda news: देर रात मुठभेड़ में दो शातिर पशु चोर गिरफ्तार, एक घायल
गौरा में संपर्क मार्ग का विधायक प्रभात वर्मा ने किया भव्य शिलान्यास, क्षेत्रीय विकास को मिलेगी गत
गोंडा मदरसा फैजुल उलूम में विदाई समारोह:टॉपर्स को पुरस्कार व अंक पत्र देकर सम्मानित किया गया 