गोंडा में पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार के इनामी को लगी गोली, जानिए क्या था पूरा मामला
गोंडा: गत सप्ताह घर जा रहे एक चिकित्सक को अपहरण कर्ताओ ने अपहरण कर चिकित्सक को एक गन्ने के खेत मे हाथ पैर बांध कर रखा था । इस एक अपहरणकर्ता शराब के नशे में होकर चिकित्सक के पास सो गया था । मौका पाकर चिकित्सक ने पुलिस को सूचित किया । सुबह करीब तीन बजे थानाध्यक्ष महेंद्र सिंह गन्ने के खेत में छापेमारी की । अपहरणकर्ता को गिरफ्तार कर चिकित्सक को बरामद कर लिया था । अन्य फरार हो गए थे जिनकी पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही थी ।

अपहरणकर्ता पर था इनाम
अपहरणकर्ता पर 25 हजार का इनाम घोषित किया गया था । आज रात्रि पुलिस मुठभेड़ के दौरान एक 25 हजार के इनामी बदमाश को गोली लगने से घायल हो गया । जिसके साथ उसका साथी भी गिरफ्तार कर लिया गया । पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में थाना खोड़ारे पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम के साथ हुई मुठभेड़ में डॉक्टर अपहरण कांड का शातिर बदमाश संदीप गौड़ पुत्र सतीराम नि 0 सबना थाना खोड़ारे जनपद गोंडा के पैर में गोली लगने से साथी सहित गिरफ्तार कर लिया गया साथ ही घटना में प्रयुक्त अपाची मोटरसाइकिल व अवैधतमंचा कारतूस बरामद किया गया है ।
इसी हफ्ते में छपिया की घटना
अपहरण के दौरान इसी हफ्ते में छपिया थाना क्षेत्र के एक दाना व गल्ला व्यापारी को अपहरणकर्ताओं ने सुबह ही दुकान पर बुला कर हाथ पैर बांध कर पकड़ लिए जिसके बाद घरवालों से 20 लाख की मांग की थी । व्यापारी ने जब पैसा देने की बात मान ली तो उसे छोड़ दिया गया । जिसमें अपहर्ताओं के गिरफ्तारी के लिये 25-25 हजार रुपये के इनाम घोषित किया गया था । के फिलहाल एक अपहर्ता को मुठभेड़ में गोली लगने से घायल होने पर गिरफ्तार कर लिया गया । शेष अभियुक्तों को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया गया । फिर हाल जिले में अपराधियो की धरपकड़ तेज हो गयी है कुछ अपराधी तो छपिया अपहरण कांड के अभियुक्त ने हाथ मे तख्ती लेकर मुझे गोली न मारो लिख कर थाने में में आत्मसमर्पण भी कर चुके है ।


बभनजोत,ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ने स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण करके संविधान की शपथ दिलाई
अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर गौरा विधानसभा क्षेत्र में हुए धार्मिक आयोजन, मुख्यमंत्री बनने की कामना
बभनजोत ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि व भाजपा नेता नीरज पटेल का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया
बढ़ती महंगाई के खिलाफ सपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, रईस अहमद के नेतृत्व में निकाली गई पदयात्रा
गोंडा: बभनजोत ब्लॉक के त्रि-दिवसीय जन कल्याण मेले का समाधान और सम्मान के साथ समापन, 70 से अधिक आयुष्मान कार्ड बने 