चेयरमैन या विधायक चुनना जनता का फैसला : तनवीर

चेयरमैन या विधायक चुनना जनता का फैसला : तनवीर

सपा जिला अध्यक्ष पत्रकार वार्ता में बोले-

भाजपा नेताओं से ताल्लुक कोई साबित कर दे तो, ले लूंगा राजनीति से सन्यास

भाजपा के झूठ की लहर अब डिगा नहीं सकती सपाइयों के कदम

शाहजहांपुर। सपा जिला अध्यक्ष तनवीर खां ने कहा कि भाजपा नेताओं से उनका कोई ताल्लुक नहीं है। यदि कोई साबित कर दें तो वे राजनीति से संयास ले लेंगे और जनपद को छोड़़कर चले जाएंगे। भाजपा और आरएसएस के लोग उनके और कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना के टाई-अप की अफवाह उड़ा रहे हैं। जोकि गलत है। भाजपा झूठ का पुलिंदा है। पूरे प्रदेश में निष्पक्ष काउंटिंग नहीं कराई गई। प्रशासन पर भाजपा के नेताओं का दबाव था। सपा प्रत्याशियों को बहुत ही कम वोटों के अंतर से हराया गया। यदि निष्पक्ष काउंटिंग होती तो सपा की सरकार बहुमत के साथ बनती। उन्होंने कहा कि भाजपा के नेताओं से भी दूरी बनाकर रखते हैं। यह झूठे लोग हैं। भाजपा के नेता कहते कुछ हैं और करते कुछ और हैं।

वे समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही हैं। उनका राजनीतिक सफर 1989 से नेताजी मुलायम सिंह यादव के साथ शुरू हुआ था। अब वे पूर्ण निष्ठा के साथ अखिलेश यादव के साथ हैं और जीवन पर्यंत रहेंगे। उन्होंने कहा कि वे जनता के साथ हैं, और जनता की हक की लड़ाई के लिए निरंतर संघर्षरत रहते हैं। इस विधानसभा चुनावों में जनता ने सत्ता परिवर्तन का मन बना लिया था लेकिन प्रशासन भाजपा के दबाव में आ गया और सपा प्रत्याशियों को जानबूझकर हराया गया। सपा का वोट बैंक बढ़ा है।
मैंने ना तो कभी बिकने का काम किया है और ना ही कभी करूंगा। विरोधी ताकतें उनके खिलाफ अनर्गल अफवाहें फैला रही हैं। जिसका वक्त आने पर जवाब दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

error: Content is protected !!