लखनऊ:लखनऊ में पेट्रोल, डीजल और घरेलू सिलिंडर के दाम में हुआ इजाफा
लखनऊ में पेट्रोल, डीजल और घरेलू सिलिंडर के दाम में हुआ इजाफा
लखनऊ:लखनऊ में पेट्रोल, डीजल और घरेलू सिलिंडर के दाम में हुआ इजाफा।रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग और उत्तर प्रदेश के चुनाव 2022 के बाद से ही पेट्रोल-डीजल और एलपीजी गैस के रेट बढ़ने की संभावना को बल मिला। आखिरकार दाम में बढ़ोतरी हो गई है। लखनऊ में पेट्रोल और डीजल के दाम में इजाफा हुआ है। डीजल में 81 पैसे जबकि पेट्रोल में 80 पैसे बढ़ाा दिए गए हैं। वहीं घरेलू सिलेंडर के दामों में भी बड़ा उछाल आया है।लखनऊ में पेट्रोल के दाम में 80 पैसे बढ़ाए गए हैं। अब पेट्रोल 96 रुपये 8 पैसे प्रति लीटर में मिलेगा।

जबकि डीजल के दाम में 81 पैसे की बढ़ोतरी की गई है। अब डीजल 87 रुपये 61 पैसे प्रति लीटर मिलेगा।घरेलू सिलिंडर में मंगलवार को 50 रुपये की बढ़ोतरी हो गई है। बताया जा रहा लखनऊ में करीब पांंच महीने के बाद तेल कंपनियों ने घरेलू सिलेंडर के दामों में 50 रुपये की बढ़ोतरी की है। अब घरेलू सिलेंडर 937 के बजाए 987 रुपये में मिलेगा। वहीं 5 किलोग्राम के छोटू सिलेंडर पर भी 18 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। अब छोटू सिलेंडर 344 के बजाए 362 रुपये में मिलेगा। जबकि 10 किलोग्राम के कंपोजिट सिलेंडर में 35 और 5 किलोग्राम के कंपोजिट सिलेंडर में 18 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। एक तरफ जहां घरेलू एलपीजी के दामों में बढ़ोतरी हुई है, वहीं दूसरी तरफ 19 किलोग्राम के कमर्शियल सिलेंडर में करीब 9 रुपये की कमी की गई है।

बभनजोत,ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ने स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण करके संविधान की शपथ दिलाई
अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर गौरा विधानसभा क्षेत्र में हुए धार्मिक आयोजन, मुख्यमंत्री बनने की कामना
बभनजोत ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि व भाजपा नेता नीरज पटेल का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया
बढ़ती महंगाई के खिलाफ सपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, रईस अहमद के नेतृत्व में निकाली गई पदयात्रा
गोंडा: बभनजोत ब्लॉक के त्रि-दिवसीय जन कल्याण मेले का समाधान और सम्मान के साथ समापन, 70 से अधिक आयुष्मान कार्ड बने 