बभनजोत:सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल से मिले अमर यादव,सरकार बनने पर सम्मानित पद देने का किया वादा
सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल से मिले अमर यादव।सरकार बनने पर सम्मानित पद देने का किया वादा
रिपोर्ट अब्दुल जावेद बभनजोत।
बभनजोत गोंडा। विधानसभा से टिकट न मिलने से समाजवादी पार्टी और जिला पंचायत सदस्य के बीच में रिश्तो की खटास को मिटाने के लिए प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने नवयुवक जिला पंचायत सदस्य अमर यादव को सपा पार्टी कार्यालय तलब किया गया और साथ ही आश्वासन भी दिया गया कि प्रदेश में सपा की सरकार बनने पर उनको सम्मानित पद दिया जाएगा

गौरा विधानसभा क्षेत्र में दिनों दिन नई नई हलचल पैदा हो रही है समाजवादी पार्टी के टिकट बंटवारे से कई चेहरे सपा से असंतुष्ट थे लेकिन सपा मुखिया अखिलेश यादव धीरे-धीरे डैमेज कंट्रोल करने में लगे हुए हैं कई चेहरे सपा से टिकट न मिलने से यह कयास लगाए जा रहे थे कि वह बागी तेवर अपना सकते हैं इन्हीं चेहरों में एक चेहरा था जिला पंचायत सदस्य अमर यादव का इनको भी गौरा से टिकट का दावेदार माना जा रहा था और यह उम्मीद की जा रही थी कि गोंडा जिले से गौरा विधानसभा मैं सपा मुखिया अखिलेश यादव एक टिकट यादव समाज को भी दे सकते हैं क्योंकि गोंडा की सातों सीटों पर कोई यादव चेहरा नहीं है अमर यादव क्षेत्र में कई सालों से सपा का झंडा लेकर गांव-गांव चलकर काफी मेहनत कर रहे हैं इनके चाचा शारदा प्रसाद यादव को टिकट न मिलने से यह कयास लगाए जा रहे थे की कहीं यह बागी तेवर न अख्तियार कर ले लेकिन वक्त की नजाकत को भांपते हुए सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने अमर यादव को लखनऊ तलब कर गिले-शिकवे को मिटा दिया है और वादा किया है कि जाकर क्षेत्र में समाजवादी उम्मीदवार के लिए जी जान लगाकर प्रचार-प्रसार करिए और जीतआइए जिस दिन समाजवादी की सरकार बनेगी आपको सम्मानित पद दिया जाएगा
और वहीं जिला पंचायत सदस्य अमर यादव व उनके पिता शारदा प्रशाद यादव जी ने भी आलाकमान को यह भरोसा दिलाया है कि हम सब दिन रात 1 कर घोषित सपा प्रत्याशी को जीता कर लाएंगे।।।
और वहीं जिला पंचायत सदस्य अमर यादव व उनके पिता शारदा प्रशाद यादव जी ने भी आलाकमान को यह भरोसा दिलाया है कि हम सब दिन रात 1 कर घोषित सपा प्रत्याशी को जीता कर लाएंगे।।।

गौरा विधानसभा में 188 लाख रुपये की लागत से बनेगा संपर्क मार्ग, विधायक प्रभात कुमार वर्मा ने कराया शुभारंभ
गोंडा: मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने जा रहे सपा नेता संजय विद्यार्थी हाउस अरेस्ट, सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
गौरा विधानसभा में विकास को मिली नई गति, 10 करोड़ की 38 परियोजनाओं का लोकार्पण
ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाए जाने के निर्णय पर बभनजोत में हुआ भव्य स्वागत समारोह
छपिया में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को वितरित किए गए स्मार्ट फोन 