पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री शिव प्रताप शुक्ला गोण्डा पहुच कर प्रबुद्ध सम्मेलन में गिनाई उपलब्धियां
गोण्डा जिले के गौरा विधान सभा के राजा फार्म मसकनवा में प्रबुद्ध जन सम्मेलन का आयोजन किया गया । कार्य क्रम के मुख्य अतिथि शिव प्रताप शुक्ला सांसद केंद्रीय वित्त मंत्री ने सम्बोधित करते हुए कहा जब एक वोट से अटल बिहारी बाजपेयी को हरा दिया था लेकिन पुनः अटल जी को चुना और सरकार बनी ये सब जनता ने किया । बाद में मनमोहन सिंह प्रधान मंत्री बने लेकिन वो स्वयं निर्णय नहीं लेते थे इसी लिये उन्हें मौनी बाबा कहते थे । वर्ष 14 में देशी की जनता ने प्रधान मंत्री बनने की मांगी तब मोदी जी प्रधान मंत्री बने । उस समय कहा था कि मैं जनता का प्रधान सेवक हूँ । उस समय अमेरिका ने बीजा देने से इनकार कर दिया था । उस समय छोटे छोटे देशो का भ्रमण किया ।

जब अमेरिका गए तो राष्ट्रपति एअरपोर्ट पर स्वागत करने आये थे । उस समय मीडिया ने राष्ट्रपति का विरोध किया था कि राष्ट्रपति एयरपोर्ट पर स्वागत करने गए थे , जब मोदी ने भाषण दिया तो पूरा अमेरिका मोदी मय हो गया था । केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मोदी ने सबको फ्री में राशन दिया है ऐसा किसी पीएम ने नहीं किया है । उन्होंने कहा अखिलेश ने 18 हजार आवास देने की बात कही किसी को मिला यह नही जानते , लेकिन मोदी ने सभी को आवास देने की बात कही , योगी ने उ 0 प्र 0 में 45 लाख आवास दिया है । मोदी ने जनधन खाता खुलवाया जिसमें कोई जमानत दार नही होता था । एक तरफ राजीव गांधी कहते थे कि यहां से एक रुपये भेजा जाता तो 15 पैसा पहुचता है लेकिन जनधन खाते में जितना भेजा जाता है पूरा उसके खाते में पहुच रहा है । योगी जी प्रदेश में 45 मेडिकल कालेज बनवाया ।

जन सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए भाजपा प्रत्यासी विधायक प्रभात वर्मा ने सम्बोधित करते हुए कहा कि पूर्व की सरकारों में क्या हुआ ये आप सभी जानते है । आज जो भी योजनाएं चल रही है कोई जाति विशेष के लिये नही बल्कि सभी के लिये है । सांसद कीर्तवर्धन सिंह ने कहा अभी तक हम लोगो को लाभ मिला अब परिवार को भी लाभ मिलना चाहिये , आज सीधे खाते में सभी के पैसा जा रहा है बहुत सारी योजनाएं लोगो को मिल रहा है । आठ वर्ष के मोदी जी का और 5 वर्ष के योगी के कार्य को देखे इस बार 27 को न्याय पूर्वक फैसला करे और भाजपा की सरकार बनाये । कार्यक्रम में गुजरात के पूर्व विधायक गोण्डा प्रवासी संजय पटेल , जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप , मीडिया प्रभारी राह सहित अन्य लोग मौजूद रहे ।

गौरा विधानसभा में 188 लाख रुपये की लागत से बनेगा संपर्क मार्ग, विधायक प्रभात कुमार वर्मा ने कराया शुभारंभ
गोंडा: मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने जा रहे सपा नेता संजय विद्यार्थी हाउस अरेस्ट, सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
गौरा विधानसभा में विकास को मिली नई गति, 10 करोड़ की 38 परियोजनाओं का लोकार्पण
ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाए जाने के निर्णय पर बभनजोत में हुआ भव्य स्वागत समारोह
छपिया में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को वितरित किए गए स्मार्ट फोन 