गोंडा। ई संजीवनी एप के जरिए घर बैठे पाएं चिकित्सा परामर्श, कलेक्ट्रेट में डॉक्टरों की लगाई गई ड्यूटी
ई संजीवनी एप के जरिए घर बैठे पाएं चिकित्सा परामर्श, कलेक्ट्रेट में डॉक्टरों की लगाई गई ड्यूटी
बहुत आवश्यक हो तभी जाएं अस्पताल, ई संजीवनी पोर्टल का लें सहारा -डीएम
जिलाधिकारी मार्कंडेय शाही ने बताया है कि कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरो को दृष्टिगत रखते हुए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन द्वारा कोरोना संक्रमित मरीजों के उपचार हेतु त्वरित स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए ई संजीवनी पोर्टल एवं ई संजीवनी एप की व्यवस्था प्रत्येक जिले में की गई है जिससे कोरोना संक्रमण काल में संक्रमित व्यक्ति घर पर रहते हुए चिकित्साधिकारी से ऑनलाइन परामर्श प्राप्त कर अपना उपचार कर सकते हैं।
उन्होंने बताया इसके लिए कलेक्ट्रेट स्थित कोविड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर में चिकित्साधिकारी डॉक्टर शिवांगी राज एवं डॉक्टर तविश महमूद खान को नियुक्त किया गया है। इसका उद्देश्य लोगो कोविड संक्रमण को देखते हुए मरीजों का लोगों के संपर्क में आने और संक्रमण से बचने के लिए उपचार हेतु अस्पताल जाने से बचाव करना है।
उन्होंने मरीजों से अपील किया है कि अत्यंत आवश्यक होने पर ही चिकित्सा परामर्शदाता के सुझाव पर चिकित्सा सुविधा हेतु अस्पताल जाएं। अन्यथा ई संजीवनी ओपीडी का सहारा लें। ई संजीवनी ओपीडी का समय प्रातः 9:00 बजे से 5:00 बजे तक है। मरीज उपरोक्त समय में चिकित्साधिकारी से अपना उपचार प्राप्त कर सकते है अथवा आवश्यक होने पर मोबाइल नंबर 9454419055 पर संपर्क करके चिकित्सा सहायता ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि ई संजीवनी पोर्टल पर कोई भी व्यक्ति घर बैठे स्वास्थ संबंधी परामर्श प्राप्त कर सकता है और यह सुविधा पूरी तरह से निशुल्क है।

अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर गौरा विधानसभा क्षेत्र में हुए धार्मिक आयोजन, मुख्यमंत्री बनने की कामना
बभनजोत ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि व भाजपा नेता नीरज पटेल का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया
बढ़ती महंगाई के खिलाफ सपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, रईस अहमद के नेतृत्व में निकाली गई पदयात्रा
गोंडा: बभनजोत ब्लॉक के त्रि-दिवसीय जन कल्याण मेले का समाधान और सम्मान के साथ समापन, 70 से अधिक आयुष्मान कार्ड बने
बभनजोत में त्रिदिवसीय जनकल्याण शिविर एवं स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ, विधायक प्रभात कुमार वर्मा ने योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का किया आह्वान 