लखनऊ। हाईटेक सुविधाओं से लैस समाजवादी पार्टी का डिजिटल वार रूम तैयार।
हाईटेक सुविधाओं से लैस समाजवादी पार्टी का डिजिटल वार रूम तैयार।
ब्यूरो रिपोर्ट लखनऊ।
समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने अपने कार्यकताओं को कोरोना गाइडलाइन का पालन करने का निर्देश दिया है। जिसके बाद डिजिटल प्रचार की तस्वीरें सामने आने लगी हैं। बड़ी बात ये है कि डिजिटल प्रचार के इस निर्देश पर सपा महिला नेताओं ने डिजिटल वार रूम ही तैयार कर लिया है। वाराणसी में सपा महिला नेताओं ने डिजिटल वार रूम तैयार करते हुए महिलाओं को सोशल मीडित प्लेटफॉर्म पर चुनाव में प्रचार करने का गुण भी सीखा रही हैं।
दरअसल चुनाव आयोग ने रैलियों पर 22 जनवरी तक प्रतिबंध लगाने के बाद भले ही विपक्ष के नेता परेशान हुए हों। लेकिन अब वो भी डिजिटल प्रचार को हथियार बनाने के लिए हर कवायद कर रहे हैं। वाराणसी में महिला नेताओं द्वारा सपा का डिजिटल वार रूम बनाया गया है। इस वॉर रूम में लैपटॉप से लेकर टैब और इंटरनेट की पूरी सुविधा दी गयी है। प्रत्येक दिन यहाँ दो घण्टे महिलाएं एकत्रित हो रही हैं।
पार्टी से ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को सोशल मीडिया के जरिए जोड़ सके इसका प्रयास किया जा रहा है। इन सब के अलावा महिलाओं को ट्रेनिंग भी दी जा रही है। दो से तीन घण्टे सोशल मीडिया पर समय देकर अब वो पार्टी का प्रचार कर रही हैं और समाजवादी पार्टी की नीतियों को कैसे दूसरों तक पहुंचाया जाए। इसकी ट्रेनिंग भी उन्हें यहां मिल रही है।
डिजिटल प्लेटफॉर्म पर हमेशा से बीजेपी की मजबूत पकड़ मानी जाती रही है लेकिन सपा महिलाओं का ये वार रूम ये बता रहा है कि मिशन 2022 पर विजय हासिल करने के लिए अब समाजवादी पार्टी कोई भी लूप होल नहीं छोड़ रही है।

गौरा विधानसभा में विकास को मिली नई गति, 10 करोड़ की 38 परियोजनाओं का लोकार्पण
ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाए जाने के निर्णय पर बभनजोत में हुआ भव्य स्वागत समारोह
छपिया में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को वितरित किए गए स्मार्ट फोन
गोंडा: जन समस्याओं को लेकर सपा नेताओं ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन
मिशन शक्ति 5.0 के तहत महिलाओं को किया गया जागरूक, साइबर अपराध से बचाव की दी जानकारी 
