डबल मर्डर से फैली सनसनी, पुलिस प्रशासन सकते में,
डबल मर्डर से फैली सनसनी, पुलिस प्रशासन सकते में,
- लगातार हो रहे अपराध और हत्याओं से जनपद में प्रशासन पर प्रश्नचिन्ह
बिधूना औरैया। स्कूल की तीसरी मंजिल पर बृद्ध दम्पति की गला दबाकर हुई हत्या से कस्बे में सनसनी फैल गयी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक, अपर पुलिस अधीक्षक, सीओ तथा कोतवाली प्रभारी सहित भारी संख्या पुलिस बल घटना स्थल पर पहुंचा। पुलिस अधीक्षक ने कहा घटना का शीघ्र खुलासा किया जायेगा।
कस्बा बिधूना के एसजीएस इंटर मीडिएट कालेज के प्रबंधक गन्दर्भ सिंह यादव एवं उनकी पत्नी कमला देबी तीसरी मंजिल पर अपना आवास बनाकर रहते थे। सुबह जब दूध बाला आया आवाज लगायी तो कोई जबाब नही मिला। जिस पर पुलिस को सूचना दी गई। जानकारी मिलते ही सीओ महेन्द्र सिंह, कोतवाली प्रभारी शशीभूषण मिश्रा मौके पर भारी पुलिस के साथ पहुंचे जहां पुलिस को दम्पति म्रत अवस्था में मिले। वही पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक शिष्यपाल भी घटना स्थल पर पहुंचे। मौके पर पहुंची फारेंशिक टीम ने नमूने लिये। पुलिस से शव पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। घटना को लेकर पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा से कहा कि दम्पति को गला घोंटकर मार दिया गया है। घटना का जल्द खुलासा किया जायेगा।

अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर गौरा विधानसभा क्षेत्र में हुए धार्मिक आयोजन, मुख्यमंत्री बनने की कामना
बभनजोत ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि व भाजपा नेता नीरज पटेल का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया
बढ़ती महंगाई के खिलाफ सपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, रईस अहमद के नेतृत्व में निकाली गई पदयात्रा
गोंडा: बभनजोत ब्लॉक के त्रि-दिवसीय जन कल्याण मेले का समाधान और सम्मान के साथ समापन, 70 से अधिक आयुष्मान कार्ड बने
बभनजोत में त्रिदिवसीय जनकल्याण शिविर एवं स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ, विधायक प्रभात कुमार वर्मा ने योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का किया आह्वान 