डीएम ने विधान सभा सामान्य निर्वाचन 2022 मतदान कार्य को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु मतदान बूथों का किया निरीक्षण।
डीएम ने विधान सभा सामान्य निर्वाचन 2022 मतदान कार्य को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु मतदान बूथों का किया निरीक्षण।
ब्यूरो रिपोर्ट रायबरेली।
जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी वैभव श्रीवास्तव व पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने जनपद के महात्मा गांधी इंटर कॉलेज एवं एस0जे0एस0 स्कूल के मतदान बूथों का निरीक्षण किया उन्होंने निर्देश दिये कि मतदान बूथों पर सभी मूलभूत सुविधाएं बिजली, पानी, शौचालय, दिव्यांगों के लिए रैम्प आदि की व्यवस्था को दुरूस्त रखने के साथ-साथ कोविड-19 के नियमों का पालन करने/कराने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये। उन्होंने कहा कि आदर्श आचार संहिता के नियमों का शत प्रतिशत पालन कराया जाये। निर्वाचन संबंधी जहां पर मतदान केन्द्र व मतदेय स्थलों पर सभी व्यवस्थायें को दुरुस्त कर ली जाये। सभी एसडीएम, सीओ सहित ड्यूटी पर लगे अधिकारी व एक बार सभी मतदान केन्द्र जाकर मूलभूत सुविधाएं पानी, बिजली, शौचालय, रैम्प आदि का निरीक्षण कर लें। यदि कहीं कोई कमी हो तो उसे तत्काल दुरूस्त करवा लें।

निरीक्षण के समय उप जिलाधिकारी सदर, एडीआईओं इंजेश सिंह सहित सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।

अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर गौरा विधानसभा क्षेत्र में हुए धार्मिक आयोजन, मुख्यमंत्री बनने की कामना
बभनजोत ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि व भाजपा नेता नीरज पटेल का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया
बढ़ती महंगाई के खिलाफ सपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, रईस अहमद के नेतृत्व में निकाली गई पदयात्रा
गोंडा: बभनजोत ब्लॉक के त्रि-दिवसीय जन कल्याण मेले का समाधान और सम्मान के साथ समापन, 70 से अधिक आयुष्मान कार्ड बने
बभनजोत में त्रिदिवसीय जनकल्याण शिविर एवं स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ, विधायक प्रभात कुमार वर्मा ने योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का किया आह्वान 