गोंडा: जन समस्याओं को लेकर सपा नेताओं ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन
गोंडा। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं 301 गौरा विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी संजय विद्यार्थी ने मंगलवार को जन समस्याओं से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर महामहिम राज्यपाल महोदया को संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी मनकापुर, गोंडा के माध्यम से सौंपा।
ज्ञापन में बढ़ती महंगाई, पेट्रोल-डीजल के लगातार बढ़ते दाम, बिजली संकट, नीट परीक्षा पेपर लीक और किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया। सपा नेताओं ने कहा कि महंगाई चरम पर पहुंच चुकी है, जिससे गरीब, किसान, मजदूर, व्यापारी और मध्यम वर्गीय परिवार आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। भाजपा सरकार जनता को राहत देने में पूरी तरह विफल साबित हुई है।

सपा नेताओं ने गौरा-गोंडा समेत पूरे उत्तर प्रदेश में व्याप्त भीषण बिजली संकट पर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि अघोषित बिजली कटौती से बच्चे, बुजुर्ग, महिलाएं और आम नागरिक परेशान हैं। भीषण गर्मी में जनता त्राहि-त्राहि कर रही है, लेकिन सरकार संवेदनहीन बनी हुई है।
ज्ञापन में नीट परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक होने का मुद्दा उठाते हुए कहा गया कि इससे लाखों छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हुआ है। नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार की लापरवाही और भ्रष्ट व्यवस्था ने युवाओं के सपनों को आघात पहुंचाया है।
किसानों की समस्याओं पर बोलते हुए सपा नेताओं ने कहा कि किसान खाद की किल्लत, महंगी खेती और सरकारी उपेक्षा से परेशान हैं। खेत-खलिहान संकट में हैं और अन्नदाता कठिनाइयों का सामना कर रहा है।
इस दौरान संजय विद्यार्थी ने कहा कि जनता महंगाई, बेरोजगारी और संगठित भ्रष्टाचार से परेशान है तथा वर्ष 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाकर प्रदेश में अमन, चैन और खुशहाली लाएगी। विधानसभा अध्यक्ष इस्लाम चौधरी ने भी दावा किया कि आने वाले 2027 के चुनाव में जनता समाजवादी पार्टी की सरकार बनाएगी।
इस अवसर पर दिनेश यादव, विजय पासवान, राम जीत निषाद, अंबुज त्रिपाठी अधिवक्ता, विनोद यादव अधिवक्ता, राजेश यादव अधिवक्ता, पवन यादव, शिवकुमार प्रजापति, संजय कनौजिया, विजय पाण्डेय, मुलायम यादव, गुरबख्श राजभर सहित बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर गौरा विधानसभा क्षेत्र में हुए धार्मिक आयोजन, मुख्यमंत्री बनने की कामना
बभनजोत ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि व भाजपा नेता नीरज पटेल का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया
बढ़ती महंगाई के खिलाफ सपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, रईस अहमद के नेतृत्व में निकाली गई पदयात्रा
गोंडा: बभनजोत ब्लॉक के त्रि-दिवसीय जन कल्याण मेले का समाधान और सम्मान के साथ समापन, 70 से अधिक आयुष्मान कार्ड बने
बभनजोत में त्रिदिवसीय जनकल्याण शिविर एवं स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ, विधायक प्रभात कुमार वर्मा ने योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का किया आह्वान 