मिशन शक्ति 5.0 के तहत महिलाओं को किया गया जागरूक, साइबर अपराध से बचाव की दी जानकारी

गोण्डा। उत्तर प्रदेश शासन एवं पुलिस अधीक्षक गोण्डा विनीत जायसवाल के निर्देशन में चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान 5.0 के अंतर्गत सोमवार को थाना खोड़ारे पुलिस टीम द्वारा ग्राम तेलीडीह अलीपुर चौराहा क्षेत्र में जागरूकता अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान मिशन शक्ति/एंटी रोमियो टीम ने समूह की महिलाओं एवं उपस्थित लोगों से संवाद स्थापित कर महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। टीम द्वारा छेड़छाड़, शोषण, दहेज उत्पीड़न, बाल अपराध, एसिड अटैक जैसे अपराधों की रोकथाम तथा साइबर अपराध से बचाव के उपायों के बारे में जागरूक किया गया।

पुलिस टीम ने लोगों को प्रत्येक थाने पर स्थापित किए जा रहे “मिशन शक्ति केंद्र” की जानकारी देते हुए संबंधित पंपलेट भी वितरित किए। साथ ही सुरक्षा एवं आपातकालीन हेल्पलाइन नंबरों जैसे यूपी आपातकालीन सेवा 112, विमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, चाइल्डलाइन 1098, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, स्वास्थ्य सेवा 102, एंबुलेंस सेवा 108 तथा साइबर हेल्पलाइन 1930 के बारे में भी विस्तार से बताया गया।

अभियान के दौरान विद्यालय न जाने वाले बच्चों के अभिभावकों से संपर्क कर उन्हें बच्चों का विद्यालय में प्रवेश कराने हेतु प्रेरित भी किया गया। महिलाओं से उनकी समस्याओं के संबंध में फीडबैक फॉर्म भी भरवाए गए।

इस मौके पर उप निरीक्षक ज्ञानेंद्र शुक्ला, कांस्टेबल नितेश शाव, कांस्टेबल गौरव मिश्रा, महिला आरक्षी वंदना अग्निहोत्री एवं रिटायर्ड महिला कांस्टेबल प्रीति चौरसिया सहित थाना खोड़ारे की मिशन शक्ति टीम उपस्थित रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!