गोंडा में दो बच्चों को साथ लेकर महिला नदी में कूदी, एक मासूम बच्ची की मौत, मां और बेटे की हालत गंभीर
गोंडा जनपद के थाना खोड़ारे क्षेत्र से एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां पारिवारिक कारणों से नाराज एक महिला ने आत्मघाती कदम उठा लिया।
जानकारी के अनुसार, गुरुवार शाम करीब 7:00 बजे ग्राम बैजपुर निवासी सोनम (30 वर्ष), पत्नी मदनलाल, अपने दो मासूम बच्चों—आयुष (4 वर्ष) और अंशी (डेढ़ वर्ष)—को लेकर घर से करीब 2 किलोमीटर दूर राजा घाट पुल पर पहुंच गई। वहां पहुंचने के बाद महिला ने पहले अपनी डेढ़ वर्षीय बच्ची अंशी को कुआनो नदी में फेंक दिया और उसके बाद बेटे आयुष को गोद में लेकर खुद भी नदी में कूद गई।
घटना के दौरान मौके पर मौजूद राहगीरों में से दो युवकों ने तुरंत साहस दिखाते हुए नदी में छलांग लगा दी। कड़ी मशक्कत के बाद उन्होंने महिला और उसके बेटे आयुष को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। दोनों को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
वहीं, मासूम बच्ची अंशी की काफी खोजबीन के बावजूद देर तक कोई पता नहीं चल सका। बाद में आज सुबह घटनास्थल से करीब 3 किलोमीटर दूर खलगवा गांव के पास नदी में उसका शव उतराता हुआ मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
फिलहाल, यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि महिला ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर पड़ताल की जा रही है

गौरा विधानसभा में विकास को मिली नई गति, 10 करोड़ की 38 परियोजनाओं का लोकार्पण
ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाए जाने के निर्णय पर बभनजोत में हुआ भव्य स्वागत समारोह
छपिया में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को वितरित किए गए स्मार्ट फोन
गोंडा: जन समस्याओं को लेकर सपा नेताओं ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन
मिशन शक्ति 5.0 के तहत महिलाओं को किया गया जागरूक, साइबर अपराध से बचाव की दी जानकारी 