गौरा चौकी में नवमी के अवसर सपा नेता अमर यादव ने सैकड़ो कन्याओं को कराया भोजन,लिया आशीर्वाद

गोंडा जिले के बभनजोत ब्लॉक क्षेत्र में चैत्र नवरात्र की नवमी के पावन अवसर पर समाजवादी पार्टी के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य अमर यादव ने गौरा चौकी स्थित श्री आदि शक्ति दुर्गा माता मंदिर में कन्या भोज का आयोजन कराया। इस अवसर पर क्षेत्र की सैकड़ों कन्याओं को श्रद्धापूर्वक आमंत्रित कर उनका पूजन किया गया तथा उन्हें भोजन कराया गया। कार्यक्रम में अमर यादव ने कन्याओं के चरण स्पर्श कर उनका आशीर्वाद भी लिया।

 

इस दौरान मंदिर परिसर में भक्ति और उत्साह का वातावरण बना रहा। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और माता रानी के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। अमर यादव ने कहा कि नवरात्र में कन्या पूजन का विशेष महत्व होता है, क्योंकि कन्याओं को देवी का स्वरूप माना जाता है। उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि और शांति की कामना की।

 

कार्यक्रम में स्थानीय ग्रामीणों और पार्टी कार्यकर्ताओं की भी सक्रिय भागीदारी रही। कन्याओं को भोजन के साथ-साथ उपहार भी वितरित किए गए। आयोजन के अंत में सभी ने मां दुर्गा से देश और प्रदेश की खुशहाली की प्रार्थना की।

इस मौके पर कार्यक्रम के आयोजक अमर यादव जिला पंचायत सदस्य 301गौरा विधानसभा,नरेन्द्र यादव,महफूज आलम,आशीष यादव, बसंत,मोहम्मद अजहर,पिंटू कनोजिया,अरून चौहान, अंकित गुप्ता,संजय बाल्मीकि,बनारसी गुप्ता,सुभाष चंद्र,सुभाष चंद्र कमलापुरी, महेश गुप्ता,करम चंद गुप्ता,राजेश यादव, राजू गुप्ता,माधव कनोजिया बब्लू यादव समेत कई लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

error: Content is protected !!