गोंडा में जय गुरु देव संगठन के पूर्व ब्लाक अध्यक्ष व दूरदर्शी पार्टी के पूर्व प्रत्याशी योगेन्द्र श्रीवास्तव हुए पंचतत्व में विलीन।
उत्तर प्रदेश गोंडा। जय गुरुदेव संस्था के पूर्व तहसील अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार श्रीवास्तव अब नहीं रहे यह खबर सुनकर जय गुरुदेव संस्था के सदस्यों और उनके अनुयायियों में शोक की लहर है जय गुरुदेव संस्था के तहसील अध्यक्ष, संस्था के स्थानीय स्तर पर एक महत्वपूर्ण पद पर थे, जो संगठन के कार्यों को तहसील स्तर पर संचालित करते थे उन्होंने जबसे इस संस्थान में आए उन्होंने वस्त्रों में टाट का वस्त्र धारण किया साथ ही साथ हमेशा लोगों को सदा शाकाहारी बनने का ज्ञान दिया उनका एक ही नारा था हिन्दू मुस्लिम सिख ईसाई शाकाहारी हो जाओ भाई उन्होंने तीन बार बाबा जय गुरु देव के द्वारा स्थापित की गई दूरदर्शी पार्टी से विधायक के पद के प्रत्याशी भी रहे इस प्रकार उनका संबंध कुछ दिन राजनीति में भी रहा उनके परिवार के सदस्यों ने बताया कि वे काफी दिनों से बीमारी की अवस्था में चल रहे लेकिन सोमवार को उनका निधन हो गया और मंगलवार को उन्हें उनके पैतृक निवास मे पंचतत्व में विलीन किया गया जिसमें जय गुरु देव संस्था के लोग पत्रकार व राजनीति से जुड़े लोग भी शामिल रहे।

गोंडा दिवंगत पत्रकार सुलेमान के परिवार को मिली आर्थिक सहायता, डीएम ने सौंपा 20 हजार का चेक
खोड़ारे थाने के नवागत थाना प्रभारी ज्ञान सिंह ने संभाला कमान
बभनजोत,ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ने स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण करके संविधान की शपथ दिलाई
अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर गौरा विधानसभा क्षेत्र में हुए धार्मिक आयोजन, मुख्यमंत्री बनने की कामना
बभनजोत ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि व भाजपा नेता नीरज पटेल का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया 