गोंडा में संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, कमरे में फांसी के फंदे से लटकता मिला शव
गोंडा जिले के खोड़ारे थाना क्षेत्र के केशव नगर ग्रांट में एक विवाहिता ने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लेने का मामला सामने आया है। केशव नगर ग्रांट चनगहिया निवासी गीता देवी पत्नी अशोक कुमार उम्र लगभग 27 वर्ष का शव फांसी के फंदे से लटकता देखकर जेठानी की चीखपुकार पर परिजनों ने पहुंचकर आनन फानन में उसे फंदे से उतार कर विवाहिता के मायके वालों को सूचना दिया मायके वालों ने पहुंचकर खोड़ारे पुलिस को सूचना दी।

सूचना पर पहुंची पुलिस व नायब तहसीलदार मनकापुर ने शव को कब्जे में लेकर पंचायत नामा भरकर पीएम के लिए भेज कर मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। मृतिका का मायका रामपुर ग्रांट थाना सादुल्लाह नगर जनपद बलरामपुर में है। मृतका की मां झुनमुना के मुताबिक उन्हें सुबह करीब 8 बजे फोन के माध्यम से सूचना दिया गया कि उनकी बेटी गीता देवी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।
पहुँच कर देखा कि चारपाई पर शव रखा था । मृतका की मां ने बताया कि मेरी बेटी ने सुबह सुबह फोन की थी और कह रही थी मुझे रात से ही मारते पीटते हैं जल्दी चले आओ नहीं तो मुझे मार डालेंगे। आधे घंटे बाद दोबारा फोन आया कि आपकी बेटी की मौत हो गई है। उन्होंने कहा कि अंतिम संस्कार हो जाने के बाद तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई की मांग करेंगे। मृतका गीता देवी की शादी करीब 10 साल पहले हुई थी उसके दो बच्चे हैं एक लड़की 6 वर्ष की लड़का करीब 3 वर्ष का है।
इस संबंध में थाना अध्यक्ष प्रबोद कुमार ने बताया कि विवाहिता के फांसी लगने की सूचना पर मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा कर पीएम के लिए भेज दिया गया है।

अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर गौरा विधानसभा क्षेत्र में हुए धार्मिक आयोजन, मुख्यमंत्री बनने की कामना
बभनजोत ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि व भाजपा नेता नीरज पटेल का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया
बढ़ती महंगाई के खिलाफ सपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, रईस अहमद के नेतृत्व में निकाली गई पदयात्रा
गोंडा: बभनजोत ब्लॉक के त्रि-दिवसीय जन कल्याण मेले का समाधान और सम्मान के साथ समापन, 70 से अधिक आयुष्मान कार्ड बने
बभनजोत में त्रिदिवसीय जनकल्याण शिविर एवं स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ, विधायक प्रभात कुमार वर्मा ने योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का किया आह्वान 