अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर घारीघाट महाविद्यालय में कार्यक्रम।स्टाफ ने किया योगाभ्यास, प्रबंधक बोले- योग से शरीर-मन स्वस्थ रहता है
अशोक श्रीवास्तव की रिपोर्ट।
गोंडा के बभनजोत स्थित हकीकुल्लाह चौधरी महाविद्यालय घारीघाट में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। डॉ. प्रमोद कुमार दुबे ने महाविद्यालय और हकीकुल्लाह चौधरी कॉलेज ऑफ फार्मेसी के स्टाफ को योगाभ्यास कराया।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्रबंधक कमाल चौधरी ने कहा कि योग से शरीर और मन स्वस्थ रहता है। यह सभी रोगों को जड़ से खत्म करता है। फार्मेसी विभाग के डायरेक्टर जावेद अख्तर ने कहा कि स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मस्तिष्क का विकास होता है। स्वस्थ और निरोग शरीर योग से ही संभव है।
कार्यक्रम में गणेश प्रताप पटेल, राम किशुन निषाद, कोमल शर्मा, दिनेश कुमार वर्मा, अल्तम्स, एस पी मिश्रा, सुमन वर्मा, परवेज अहमद, मनोज कुमार, तिलक राम और उमेश गुप्ता सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहे।

गोंडा दिवंगत पत्रकार सुलेमान के परिवार को मिली आर्थिक सहायता, डीएम ने सौंपा 20 हजार का चेक
खोड़ारे थाने के नवागत थाना प्रभारी ज्ञान सिंह ने संभाला कमान
बभनजोत,ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ने स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण करके संविधान की शपथ दिलाई
अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर गौरा विधानसभा क्षेत्र में हुए धार्मिक आयोजन, मुख्यमंत्री बनने की कामना
बभनजोत ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि व भाजपा नेता नीरज पटेल का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया 