एक शाम एक गांव का पुलिस ने किया सुरक्षा सिमित का गठन
खोड़ारे गोंडा। एक शाम एक गांव अभियान के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्र कुमार शर्मा एवं गौरा पुलिस चौकी प्रभारी दिनेश राय ने थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत मुद्दों देवरिया में चौपाल लगाकर ग्राम सुरक्षा समिति का किया गठन किया। मंगलवार को थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि ग्राम वासियो से जानकारी कर रजिस्टर नम्बर 08 मे अद्यतन प्रविष्टियां अंकित की गई । गांव मे चोरी आदि की घटनाओं को रोकने के लिए ग्राम सुरक्षा समिति का गठन किया गया । ग्राम सुरक्षा समिति के सदस्यों को चोरी आदि की घटनाओं की रोकथाम हेतु ग्राम पहरा व अन्य सुरक्षात्मक उपायों से अवगत कराया गया। शस्त्र लाइसेंस धारियों को तस्दीक करते हुए शास्त्रों का सत्यापन कर कर्तव्यों से अवगत कराया गया तथा ऑपरेशन त्रिनेत्र के अन्तर्गत महत्वपूर्ण स्थानों, संस्थानों आदि पर सीसीटीवी कैमरा लगवाने हेतु ग्राम वासियों को प्रोत्साहित किया गया। इस मौके पर चौकी प्रभारी दिनेश कुमार राय हेड कांस्टेनल शिव कुमार नायक,कांस्टेबल रविवार कुमार, सत्यब्रत यादव, तथा ग्रामीण उपस्थित रहे।

बभनजोत,ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ने स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण करके संविधान की शपथ दिलाई
अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर गौरा विधानसभा क्षेत्र में हुए धार्मिक आयोजन, मुख्यमंत्री बनने की कामना
बभनजोत ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि व भाजपा नेता नीरज पटेल का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया
बढ़ती महंगाई के खिलाफ सपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, रईस अहमद के नेतृत्व में निकाली गई पदयात्रा
गोंडा: बभनजोत ब्लॉक के त्रि-दिवसीय जन कल्याण मेले का समाधान और सम्मान के साथ समापन, 70 से अधिक आयुष्मान कार्ड बने 