Babhanjot: घर के बाहर खेल रही 22 माह की बच्ची गायब, जांच पड़ताल में जुटी पुलिस
बभनजोत गोंडा। मंगलवार सुबह खोड़ारे थाना क्षेत्र के केशव नगर ग्रंट के मजरा टेंगनहवा में सीओ व डॉग स्क्वायड ,फॉरेंसिक टीम एवं थाने की पुलिस का जमावड़ा लग गया और पूरे दिन तक सघनता से जांच पड़ताल चलता रहा।
इस दौरान खोजी कुत्ता गायब बच्ची के घर से करीब 500 मीटर दूर दक्षिण तरफ गन्ने के खेत एवं बगीचों में दौड़ता रहा फिर कुछ समय बाद बगल स्थित दूसरे गांव के एक मकान के अंदर जाकर रुक गया। खोजी कुत्ता के घर में घुसते ही हड़कंप मच गया। पीछे दौड़ रही पुलिस फोर्स भी तत्काल घर में घुसकर चप्पे-चप्पे की तलाशी लेनी शुरू कर दी। लेकिन इस दौरान कोई महत्वपूर्ण सुराग नहीं मिल सका फिर भी पुलिस जांच में पूरी मुस्तैदी से जुटी हुई है।
सूचना पर पहुंची फॉरेंसिक टीम द्वारा भी मौके से कई साक्ष्य संकलन संकलन किया। पुलिस ने गांव के बगल स्थित कुएं में कांटा आदि डालकर भी बारीकी से निरीक्षण किया गया। जांच पड़ताल के दौरान पुलिस प्रशासन पूरी तरह से हल्कान रहा फिर भी घटना के बत्तीस घंटे बाद तक सुराग लगाने मे नाकाम रहा।

मालूम हो सोमवार को खोड़ारे थानाक्षेत्र के केशव नगर ग्रांट पश्चिमी टैगनहवा लाला डीह निवासी संजय कुमार सुबह दस बजे पत्नी के साथ घर के बगल धान पीट रहे थे और बच्ची पल्लवी (22माह ) घर के सामने गांव के दो अन्य छोटे बच्चो के साथ खेल रही थी।परिजन काम करने के बीच ही जब घर आये तो बच्ची गायब थी।परिजनो ने काफी खोजबीन किया कही कोई पता सुराग नही मिलने पर इसकी जानकारी पुलिस को दिया। तभी से पुलिस मामले की जांच पड़ताल में लगातार जुटी हुई है ।
गायब बच्ची के परिजनों द्वारा किसी बाबा द्वारा बताए जाने पर हर्रैयाघाट घाट व विसुही नदी के आसपास देर रात तक खोजबीन किया जाता रहा। पीड़ित के मुताबिक बाबा द्वारा यह बताया गया कि किसी व्यक्ति द्वारा बच्ची को पकड़ कर ले जाया जा रहा है। सूचना पर थानाध्यक्ष सहित पूरी पुलिस टीम भी घंटो तक हल्कान नदी के किनारे दौडती रही।
मामले की जानकारी होने पर दूसरे दिन पहुंची सीओ मनकापुर नवीना शुक्ला ने भी पीड़ित को लेकर बाबा के घर पूछताछ के लिए पहुंची और वहां बाबा से काफी देर तक पूछताछ किया।

बभनजोत,ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ने स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण करके संविधान की शपथ दिलाई
अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर गौरा विधानसभा क्षेत्र में हुए धार्मिक आयोजन, मुख्यमंत्री बनने की कामना
बभनजोत ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि व भाजपा नेता नीरज पटेल का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया
बढ़ती महंगाई के खिलाफ सपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, रईस अहमद के नेतृत्व में निकाली गई पदयात्रा
गोंडा: बभनजोत ब्लॉक के त्रि-दिवसीय जन कल्याण मेले का समाधान और सम्मान के साथ समापन, 70 से अधिक आयुष्मान कार्ड बने 