महिला के घर पर की गयी कब्जेदारी को गोंडा सांसद राजा भैया ने कराया मुक्त, महिला ने कहा अगर कही न्याय है तो सांसद के दरवाजे पर
चिंटू खान, गौरा चौकी (गोंडा)
सांसद गोण्डा ने अन्याय के विरुद्ध पीड़ित परिवार को न्याय दिलाई तो पीड़ित परिवार सांसद के आवास पर पहुंचकर बधाई देते हुए कहा कि इस यहसान को अपने जीवन में कभी नहीं भूलेंगे
मनकापुर कस्बे में स्थित भगत सिंह नगर में एक सिख परिवार देश के बटवारे के समय पाकिस्तान से विस्थापित होकर आया था स्वर्गीय मोहर सरदार का परिवार इसी परिवार में एक परिवार कानपुर में रहने लगा। कानपुर से अमेरिका पहुंच गये। लेकिन उनकी घर आज भी मनकापुर कस्बे के भगत सिंह नगर मे स्थित है घर पर लिखे शिला लेखो पर बहुत पुराना मकान है लेकिन परिवार कानपुर से अमेरिका तक की दूरी तय करने पर परिवार के ही कुछ लोग अमेरिका रह रहे परिवार के घर पर कब्जे दारी को लेकर उनका ताला तोड अपना लगा दिया। लेकिन अमेरिका रह रहे परिवार की एक वृद्ध महिला कानपुर रहकर अपने पुसतैनी खानदानी मकान की बराबर देख रेख करती रहती हुए मनकापुर आना जाना लगा रहता था।

दो महिने बाद जब कानपुर से लौटी तो देखी उसी के परिवार के लोग उसके मकान का ताला तोड़कर अपना ताला लगाकर कब्जे दारी कर लिए है। पीड़ित महिला स्थानीय थाने पर गयी लेकिन किसी ने सुना नही थक हार कर सांसद गोण्डा कीर्तिवर्धन सिंह उर्फ राजा भइया के पास गयी। तो सांसद ने न्याय का आश्वासन देते पुलिस सहित उच्च अधिकारियो से बात कर पीड़ित महिला को उसके पुश्तैनी आवास में दूबार स्थापित करा दिया।
महिला के घर से कब्जेदारी को मुक्त कराये जाने के बाद पीड़ित महिला परिवार सहित सांसद के आवास मनकापुर कोट पहुंचकर कहा की अगर कही न्याय है तो सांसद के दरवाजे पर हमारा पूरा परिवार सांसद के यहसान तले इनके न्याय की प्रशंसा चहु ओर करती रहेगी।

गौरा विधानसभा में 188 लाख रुपये की लागत से बनेगा संपर्क मार्ग, विधायक प्रभात कुमार वर्मा ने कराया शुभारंभ
गोंडा: मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने जा रहे सपा नेता संजय विद्यार्थी हाउस अरेस्ट, सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
गौरा विधानसभा में विकास को मिली नई गति, 10 करोड़ की 38 परियोजनाओं का लोकार्पण
ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाए जाने के निर्णय पर बभनजोत में हुआ भव्य स्वागत समारोह
छपिया में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को वितरित किए गए स्मार्ट फोन 