पशुओं के लिए खेत में घास काटने गई महिला की दिन दहाडे गला रेतकर ली जान, क्षेत्र में मचा हड़कम्प
गोण्डा। थाना मोतीगंज के गरीबाजोत में घास काटने गई एक अधेड महिला की लाश एक गन्ने की खेत में पाया गया। बताया गया गन्ने का खेत उसी महिला का था। देखने से लग रहा था कि महिला की किसी धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या की गई है। हत्यारे ने महिला का शव उसी द्वारा काटे गए घास से ढक दिया था।शव के पास ही एक जोड़ी हवाई चप्पल व शौच वाला एक डिब्बा भी पडा था। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया । डायल 112 पुलिस व थानाध्यक्ष धानेपुर एंव क्षेत्राधिकारी, फॉरेसिक टीम मौके पर पहुंच गई । पुलिस ने खोजी कुत्ते के सूंघने व शक के आधार पर एक महिला व पुरुष को अपने साथ ले गई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

मृतका महिला के ससुर रामचंद्र ने बताया कि मेरी बहू अपने परिवार के साथ मां-बाप की संपत्ति पर अपने मायके गरिबा जोत में ही रह रही थी । बुधवार को पशुओं के लिए चार काटने के लिए गन्ने के खेत में गई थी जब देर तक वापस नहीं आई तो बच्चों ने खोज बीन शुरू किया,तो गन्ने के खेत में घास से ढका शव पड़ा था। घास काटने के लिये ले गई रस्सी भी उसकी लाश के साथ पड़ी हुई थी लेकिन हॅसिया नहीं मिला । देखने से लग रहा था कि किसी धार दार हथियार से हत्या की गई थी ।मृतिका का पति ग्राम प्रधान के साथ दावा बाजार आया था।घटना की सूचना बच्चों ने फोन पर दी तो घटना की जानकारी हुई।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बभनजोत,ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ने स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण करके संविधान की शपथ दिलाई
अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर गौरा विधानसभा क्षेत्र में हुए धार्मिक आयोजन, मुख्यमंत्री बनने की कामना
बभनजोत ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि व भाजपा नेता नीरज पटेल का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया
बढ़ती महंगाई के खिलाफ सपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, रईस अहमद के नेतृत्व में निकाली गई पदयात्रा
गोंडा: बभनजोत ब्लॉक के त्रि-दिवसीय जन कल्याण मेले का समाधान और सम्मान के साथ समापन, 70 से अधिक आयुष्मान कार्ड बने 