खोड़ारे:श्रवण मास एवं मोहर्रम के त्यौहार को लेकर पीस कमेटी की हुई बैठक
खोड़ारे गोंडा। श्रावण मास आगामी मोहर्रम को शांतिपूर्वक मनाएं। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस सतर्क है। पुलिस सभी पर नजर रख रही है। अफवाह फैलाने और अराजकता करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। यह बात पीस कमेटी की बैठक में प्रभारी निरीक्षक विद्यासागर पांडे ने कही।
पुलिस अधीक्षक के आदेश पर रविवार को थाना खोड़ारे परिसर में पीस कमेटी की बैठक बुलाई गई ।बैठक में क्षेत्र के ताजियादार और सभी समुदाय के लोग मौजूद रहे। बैठक को संबोधित करते हुए प्रभारी निरीक्षक विद्यासागर पांडेय ने कहा कि त्योहारों को सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाने की परंपरा हम सभी को बनाए रखनी है । त्योहारों का आनंद तभी है जब हम सब मिल बैठकर उस का आनंद लें। इसके साथ ही बताया गया कि किसी भी प्रकार की कोई नई परंपरा की शुरुआत नहीं की जाएगी।

उपजिला मजिस्ट्रेट ने सरकार के दिशा-निर्देशों से सभी को अवगत कराते हुए कहा कि जुलूस में किसी भी प्रकार का शस्त्र लेकर चलना सख्त मना है। सभी लोगों को सरकार की गाइडलाइन माननी पड़ेगी अन्यथा सख्त कार्रवाई निश्चित होगी है। साथ ही अराजक तत्वों या किसी प्रकार का उपद्रव करने वाले की जानकारी तत्काल पुलिस को देने की अपील की। क्षेत्र के मंदिरों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर पूजा अर्चना कर रहे हैं जिसको देखते हुए विशेष सुरक्षा तैनात की गई है। किसी प्रकार की कोई लापरवाही नहीं बरती जाएगी। और ना कोई नई परंपरा खोली जाएगी। इस मौके पर उप निरीक्षक अमित यादव, उपनिरीक्षक रामकेश चौधरी, हेड कांस्टेबल सुग्रीव, ग्राम प्रधान पेशकार, प्रधान प्रतिनिधि अतीकुलरहमान, मानिक राम वर्मा सहित बड़ी संख्या में दोनों समुदाय के लोग बैठक में शामिल रहे।

बभनजोत,ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ने स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण करके संविधान की शपथ दिलाई
अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर गौरा विधानसभा क्षेत्र में हुए धार्मिक आयोजन, मुख्यमंत्री बनने की कामना
बभनजोत ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि व भाजपा नेता नीरज पटेल का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया
बढ़ती महंगाई के खिलाफ सपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, रईस अहमद के नेतृत्व में निकाली गई पदयात्रा
गोंडा: बभनजोत ब्लॉक के त्रि-दिवसीय जन कल्याण मेले का समाधान और सम्मान के साथ समापन, 70 से अधिक आयुष्मान कार्ड बने 