खोड़ारे:शराब दुकान के सेल्समैन को मारी गयी गोली,हालत गम्भीर लखनऊ रेफर
शराब दुकान के सेल्स मैन को मारी गयी गोली,हालत गम्भीर लखनऊ रेफर, थाना खोड़ारे के बगदर गांव का मामला,घर जाते समय एक को मारी गोली
खोड़ारे गोण्डा। मंगलवार को देर शाम थाना खोड़ारे के बग़दर गांव स्थित एक शराब की दुकान को बंद कर घर जा रहे एक भाई को बदमाशों ने गोली मार दी जानकारी होने पर दूसरा भाई भी छुड़ाने पहुंचा जिसे आनन-फानन में जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर लखनऊ रेफर कर दिया गया है।इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने बताया गोली लगी है डॉक्टरों से बात हुई डॉक्टर कह रहे हैं, कोई ऐसी बात नहीं है, लखनऊ अच्छा इलाज हो जाएगा। इसलिए लखनऊ रेफर किया गया है उन्होंने बताया कि परिजनों से बातचीत की जा रही है उनसे तहरीर लेकर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है। अपर पुलिस अधीक्षक ने यह भी बताया कि यह दोनों भाई शराब की दुकान पर सेल्समैन थे,शराब दुकान के मालिक से बात करने पर बताया कि पैसे का कोई मामला नहीं था पैसा हम स्वयं लाते,ले जाते थे। फिर गोली क्यों मारी गई इस संबंध में जांच की जा रही है।

बभनजोत,ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ने स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण करके संविधान की शपथ दिलाई
अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर गौरा विधानसभा क्षेत्र में हुए धार्मिक आयोजन, मुख्यमंत्री बनने की कामना
बभनजोत ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि व भाजपा नेता नीरज पटेल का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया
बढ़ती महंगाई के खिलाफ सपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, रईस अहमद के नेतृत्व में निकाली गई पदयात्रा
गोंडा: बभनजोत ब्लॉक के त्रि-दिवसीय जन कल्याण मेले का समाधान और सम्मान के साथ समापन, 70 से अधिक आयुष्मान कार्ड बने 