प्रभारी निरीक्षक की हुई विदाई, फूल माला पहनाकर और भीनी भीनी आंखों से विदाई की गई
गोंडा। खोड़ारे थाना के प्रभारी निरीक्षक रहे सुरेश वर्मा को स्टाफ के लोगों द्वारा विदाई समारोह का आयोजन किया गया। रविवार को थाना खोड़ारे में प्रभारी निरीक्षक रहे सुरेश वर्मा की विदाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें पुलिस स्टाफ सहित क्षेत्रीय के संभ्रांत लोग सम्मिलित होकर फूल माला पहनाकर भावभीनी विदाई दी गई। इस दौरान सभी की आंखें नम रही आए हुए लोगों ने कहा की इनके करीब 13 महीने के कार्यकाल को लोगों को सीख लेना चाहिए जिस तरह से इन्होंने पुलिस और पब्लिक के बीच अपने दायित्वों का निर्वाहन किया है थाना प्रभारी ने हमेशा आए हुए लोगों की शिकायत का निस्तारण किया।

आज 13 महीने के समय में क्षेत्र में कोई बड़ी घटना नहीं हुई। हिंदू-मुस्लिम का कोई भी त्यौहार रहा हो तो सभी लोगों ने हर्षोल्लास के साथ मनाया आज विदाई समारोह में क्षेत्र के सभी सम्मानित लोग लोगों ने पहुंचकर थाना प्रभारी सुरेश वर्मा को भीनी भीनी आंखों से विदाई दी क्षेत्र के जनता का प्यार देखकर थाना प्रभारी सुरेश वर्मा की आंखें भी नम हो गई। थाना के कर्मचारियों , हमराहियों एव पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए भावुक हो गए । सुरेश वर्मा जी का भावुक होना पूरे माहौल को गमगीन कर दिया। इस अवसर पर चौकी प्रभारी गौरा दिनेश कुमार राय ने प्रभारी निरीक्षक के व्यवहार एवं स्टाफ के साथ सामंजस्य बनाकर हमेशा सहयोग देने का आभार व्यक्त करते हुए उनके कार्यकाल के कार्यों का प्रशंसा किया।
इस अवसर पर उपनिरीक्षक प्रेमा नंद, रामकेश चौधरी , रामधारी दिनकर, अभिषेक वर्मा, तेज नारायण गुप्ता, ज्ञानेंद्र सिंह, सहित समस्त स्टॉफ एवं चौकी प्रभारी दिनेश कुमार राय, बिन्देश्वरी वर्मा, रंजीत शुक्ला, गब्बर चौधरी,रेहान रजा शाह, अकबर अली, मोहम्मद खालिद, आरपी सिंह पत्रकार एवं क्षेत्र के संभ्रांत व्यक्ति मौजूद रहे।

छपिया (गोंडा): अंबेडकर जयंती पर भव्य कार्यक्रम, हजारों की भीड़ उमड़ी
अवैध बालू खनन रोकने पहुंचे लेखपाल से मारपीट, मोबाइल तोड़ा, 6 के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Gonda news: देर रात मुठभेड़ में दो शातिर पशु चोर गिरफ्तार, एक घायल
गौरा में संपर्क मार्ग का विधायक प्रभात वर्मा ने किया भव्य शिलान्यास, क्षेत्रीय विकास को मिलेगी गत
गोंडा मदरसा फैजुल उलूम में विदाई समारोह:टॉपर्स को पुरस्कार व अंक पत्र देकर सम्मानित किया गया 