नए प्रभारी निरीक्षक ने संभाला खोड़ारे थाने का कार्यभार
खोड़ारे गोंडा। प्रभारी निरीक्षक विद्यासागर पांडेय ने खोड़ारे के नए थाना प्रभारी के रूप में कार्यभार संभाल लिया है। उन्होंने स्टाफ के साथ बैठक कर संवेदनशील क्षेत्रों में रात्रि गश्त बढ़ाने व शिकायत लेकर आने वालों की सुनवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि किसी प्रकार की कोताही बिल्कुल सहन नहीं होगी पुलिस गश्त को बढ़ाना होगा ताकि कोई भी अप्रिय घटना न घटे।
जनता पुलिस के पास इस आशा से आती है कि हमारी पूरी सुनवाई होगी व हमारी समस्या का समाधान होगा कर्मचारियों को कहा कि कोई भी व्यक्ति किसी प्रकार की शिकायत लेकर आता है तो पूरी तसल्ली से इसकी शिकायत की सुनवाई की जाए व अगर जायज शिकायत है तो तुरंत उसका समाधान भी किया जाए लोगों को संतुष्ट कर के थाने से भेजें उन्होंने अपराध करने वाले लोगों को चेतावनी देते हुए कहा कि या तो वह क्षेत्र छोड़ जाएं नहीं तो उन पर पूरी सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी व किसी प्रकार की सिफारिश नहीं मानी जाएगी अपराधी को किसी भी कीमत पर छोड़ा नहीं जाएगा व बेकसूर को किसी प्रकार से डरने की आवश्यकता नहीं है।

वह स्वयं कर्मचारियों के साथ दिन-रात सहयोग करेंगे व उनके दरवाजे जनता के लिए 24 घंटे खुले हैं कोई भी व्यक्ति अपनी समस्या को लेकर उनसे बिना किसी हिचकिचाहट के मिल सकता है। थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखना उनकी पहली प्राथमिकता है।

गोंडा दिवंगत पत्रकार सुलेमान के परिवार को मिली आर्थिक सहायता, डीएम ने सौंपा 20 हजार का चेक
खोड़ारे थाने के नवागत थाना प्रभारी ज्ञान सिंह ने संभाला कमान
बभनजोत,ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ने स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण करके संविधान की शपथ दिलाई
अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर गौरा विधानसभा क्षेत्र में हुए धार्मिक आयोजन, मुख्यमंत्री बनने की कामना
बभनजोत ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि व भाजपा नेता नीरज पटेल का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया 