Gonda: नकली नोट के कारोबार का पुलिस ने किया भंडाफोड़, 5.90 लाख की जाली नोट के साथ तीन गिरफ्तार
गोंडा, एपीटी न्यूज़। कोतवाली नगर व एसओजी की टीम ने नकली नोटों के कारोबार का भंडाफोड़ करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के पास से पुलिस ने ₹5.90 लाख के नकली नोट समेत एक पिस्टल, पुलिस की लोगो लगी स्विफ्ट कार, प्रिंटर व बड़े पैमाने पर नोट छापने के उपकरण बरामद किए हैं।
सीओ क्राइम लक्ष्मीकांत गौतम ने इस संबंध में बताया कि जिले में काफी समय से नकली नोट का कारोबार करने वाले गिरोह के सक्रिय होने की सूचना मिल रही थी। सूचना पर नगर कोतवाली पुलिस व एसओजी टीम को आरोपियों की धरपकड़ के लिए लगाया गया था। मंगलवार को पुलिस को सूचना मिली थी कि इस गिरोह से जुड़े कुछ शातिर नकली नोट की बड़ी डील करने की फिराक में है। इस पर पुलिस टीम ने उतरौला मार्ग पर छापेमारी की कार्रवाई करते हुए तीन शातिर आरोपियों को पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपिसों के पास से पुलिस ने 5.90 लाख रुपये के नकली नोटों की करेंसी,95 हजार रुपये के असली नोट, प्रिंटर,पिस्टल व कारतूस,पुलिस के मोनोग्राम लगी कार व नकली नोट छापने के कई उपकरण बरामद किया है।

पकड़ा गया शातिर ननके शर्मा बहराइच जिले के पयागपुर का रहने वाला है। उसके साथ उसका भांजा नरसिंह नरायण शर्मा निवासी करमडीह भटपुरवा थाना धानेपुर व दिलीप कुमार तिवारी निवासी परसिया पंडित थाना धानेपुर इस पूरे कारोबार को अंजाम दे रहे थे। सीओ ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ जालसाजी व आर्म्स एक्ट की विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

आरोपियों को रिमांड के लिए लखनऊ भेजा गया है। गिरोह का भंडाफोड़ करने वाली पुलिस टीम में थाना कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक राकेश सिंह, प्रभारी संतोष कुमार सिंह निरीक्षक अनिल कुमार मिश्रा उपनिरीक्षक अंकुर वर्मा निरीक्षक जितेंद्र वर्मा निरीक्षक राम आशीष मौर्य सुमित नगर कोतवाली की पुलिस व एसओजी टीम शामिल रही।

गोंडा दिवंगत पत्रकार सुलेमान के परिवार को मिली आर्थिक सहायता, डीएम ने सौंपा 20 हजार का चेक
खोड़ारे थाने के नवागत थाना प्रभारी ज्ञान सिंह ने संभाला कमान
बभनजोत,ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ने स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण करके संविधान की शपथ दिलाई
अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर गौरा विधानसभा क्षेत्र में हुए धार्मिक आयोजन, मुख्यमंत्री बनने की कामना
बभनजोत ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि व भाजपा नेता नीरज पटेल का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया 