Babhanjot: मंत्रोच्चार के बीच 85 जोड़ों नेलिए फेरे, 5 का हुआ निकाह
बभनजोत गोंडा। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 90 जोड़ों की शादियां हुई संपन्न।
विकासखंड बभनजोत परिसर में योगी सरकार की अति महत्वाकांक्षी गरीब कन्याओं की सामूहिक विवाह योजना के तहत मंगलवार को 90 जोड़ों के शादी रीति-रिवाज के साथ संपन्न हुई। जिसमें बभनजोत, छपिया, मनकापुर तीन विकासखंडों से शादी के लिए जोड़ों को बुलाया गया था। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गौरा विधायक प्रभात कुमार वर्मा रहे। कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी अरुन्मौलि, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि नीरज पटेल, खंड विकास अधिकारी विजय कुमार सिंह, समाज कल्याण जिला अधिकारी राजेश चौधरी मुख्य रूप से मौजूद रहे।
बताते चलें कि सामूहिक विवाह के लिए सरकार द्वारा 51 हजार रुपए का अनुदान दिया जाता है जिसमें 35 हजार रुपए डीबीटी योजना के मध्य से सीधे कन्या के खाते में भेजा जाता है 10 हजार रुपए का पायल बिछुआ बरतन व कपड़ा व अन्य सामान दिया जाता है। प्रतीक जोड़ें से 6 हजार रुपए विवाह कार्यक्रम में खर्च किया जाता है। समाज कल्याण विभाग द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में विधि-विधान पूर्वक शादी संपन्न कराने के लिए चाक-चौबंद व्यवस्था कराई गई थी।
सामूहिक विवाह कार्यक्रम में विकासखंड बभनजोत के कुल 44 जोड़े जिसमें अल्पसंख्यक समुदाय के 5 जोड़े की निकाह कराई गईं। मनकापुर के 27, छपिया के 19 जोड़ें सामूहिक विवाह में शामिल हुए। गौरा विधायक प्रभात कुमार वर्मा सीडीओ अरुन्मौलि ने नवविवाहित दंपतियों को आशीर्वाद दिया।

गौरा विधानसभा में 188 लाख रुपये की लागत से बनेगा संपर्क मार्ग, विधायक प्रभात कुमार वर्मा ने कराया शुभारंभ
गोंडा: मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने जा रहे सपा नेता संजय विद्यार्थी हाउस अरेस्ट, सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
गौरा विधानसभा में विकास को मिली नई गति, 10 करोड़ की 38 परियोजनाओं का लोकार्पण
ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाए जाने के निर्णय पर बभनजोत में हुआ भव्य स्वागत समारोह
छपिया में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को वितरित किए गए स्मार्ट फोन 